स्व सागरमल- बजरंगलाल नाहटा एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्व सागरमल- बजरंगलाल नाहटा एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न

 

  

     

पूजा माहेश्वरी 

नगांव। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नगांव राजस्थानी युवक संघ के तत्वावधान मे होली के उपलक्ष्य मे स्व सागरमल-बजरंगलाल नाहटा एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्व मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन मे आयोजित इस प्रतियोगिता को चार ग्रुप मे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ नवनियुक्त अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ। नवनियुक्त सचिव अजीत कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालने के बाद प्रतियोगिता आरंभ की गई। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली के सदस्य पर्थो प्रतिम दास व अंजली दास ने नृत्य प्रतियोगिता के समापन पर जो निर्णय सुनाया उस हिसाब से ग्रुप ए मे कृषा शर्मा प्रथम, रित झंवर द्वितीय, ख्याती पोद्दार तृतीय स्थान पर रही सांत्वना पुरस्कार रोशनी अग्रवाल को मिला। ग्रुप बी मे तवीशा अग्रवाल प्रथम, रौनक अग्रवाल द्वितीय व काव्या बिहानी तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप सी मे मयंक बिहानी प्रथम, पायल दुग्गड द्वितीय व काव्या चोरड़िया रही। ग्रुप डी नृत्य प्रतियोगिता महिलाओ के लिए थी जिसमे श्री मती पल्लवी भजनका प्रथम, श्री मती वंदना माहेश्वरी द्वितीय, श्री मती ज्योति दुग्गड तृतीय स्थान पर रही और श्री मती शिल्पा भरतिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल के दोनो सदस्यो का व प्रतियोगिता के प्रायोजक प्रेम कुमार नाहटा फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। श्री नाहटा ने अपने संक्षिप्त संबोधन मे व्यवस्थित आयोजन के लिए युवक संघ के सभी सदस्यो की सराहना की और धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने किया। नगांव राजस्थानी युवक संघ द्वारा आयोजित होली प्रिती सम्मेलन मे सभी विजेताओ को पुरस्कार प्रदान किए जायेगे। प्रिती सम्मेलन कल सांय 6 बजे से स्व मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन मे संपन्न होगा। जिसमे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती समाज के कलाकारो द्वारा दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```