नगांव राजस्थानी युवक संघ द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव राजस्थानी युवक संघ द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव। होली के उपलक्ष्य मे नगांव राजस्थानी युवक संघ द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन शुक्रवार को स्व मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन मे संपन्न हुआ। प्रीति सम्मेलन मे काफी संख्या मे लोगो की उपस्थिति रही। सभी ने एक दुसरे को होली की शुभकामनाएं दी वहीं बङो के पैर छू कर छोटो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। होली प्रीति सम्मेलन मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के कलाकारो ने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश वंदना से हुआ जिसे वान्या शर्मा ने प्रस्तुत किया। संघ की महिला एवं युवती विभाग की सदस्याओ, स्वेता भजनका, दीपमाला बोकाङिया, निशा किल्ला व दीपिका कुहाड़ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाद मे क्रमानुसार समाज के कलाकारो ने एकल व सामुहिक नृत्य प्रस्तुत कर खुब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के नृत्यो की तैयारी मे सहयोग के लिए पायल दुग्गड की सरहाना करते हुए अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल ने उसे पुरस्कृत किया। वंदना माहेश्वरी, दिव्या वर्मा, हेमा झँवर, नीतू सोलंकी, ज्योति दुग्गड ,राजु राजपुरोहित व जीता रातुसरिया ने शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए।लायंस क्लब जिला 322 डी के जिला गवर्नर बनने पर नगांव के ललित कोठारी व उनकी कोर समिति के सदस्यो मे से नगांव के अनिल शर्मा( कैबिनेट सचिव) विनय छावछरिया (कैबिनेट सदस्य) व विजय कुमार मंगलुनिया (कैबिनेट सलाहकार) का फुलाम गामोछा व दुपट्टा से अभिनंदन किया गया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश पोद्दार को उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए फुलाम गामोछा व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस वक्त उनकी पत्नी मिनु पोद्दार भी मंच पर उपस्थित थी। युवक संघ द्वारा आयोजित व प्रेमधन कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रायोजित स्व सागरमल-बजरंगलाल नाहटा एकल नृत्य प्रतियोगिता जो बुधवार को संपन्न हुई थी उनके विजेता ग्रुप ए के प्रथम कृषा शर्मा , द्वितीय रित झंवर, तृतीय ख्याति पोद्दार व सांत्वना पुरस्कार रोशनी अग्रवाल , ग्रुप बी के प्रथम तवीशा अग्रवाल, द्वितीय रौनक अग्रवाल व तृतीय काव्या बिहानी, ग्रुप सी के प्रथम मयंक बिहानी, द्वितीय पायल दुग्गड व तृतीय काव्या चोरड़िया और ग्रुप डी की प्रथम श्री मती पल्लवी भजनका, द्वितीय श्री मती वंदना माहेश्वरी, तृतीय श्री मती ज्योति दुग्गड व सांत्वना पुरस्कार श्री मती शिल्पा भरतिया को पुरस्कार प्रदान किए गये। मंच संचालन करते हुए युवक संघ के प्रधान सचिव अजीत कोठारी द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति के सदस्यो को मंच पर आमंत्रित कर परिचय कराया गया और युवक संघ की क्रिकेट टीम को जिसने हाल ही मे सहजानंद ओझा अंतर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट मे उप विजेता व अन्य एक क्रिकेट टूर्नामेंट मे विजेता होने का गौरव प्राप्त किया था ,उनके खिलाङियो को मंच पर आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम मे शंकर लाल वर्मा एंड ग्रुप ने होली के पारंपरिक गीत चंग की थाप पर प्रस्तुत किए। संजय पोद्दार व सुनील सुराणा ने भी होली गीतो की प्रस्तुती दी। कलाकारो का तथा वरिष्ठ पत्रकार अजित माहेश्वरी व युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी का फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। बुधवार को आयोजित सेल्फी कांटेस्ट के तीन विजेताओ को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर मंच संचालक अजीत कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्वरुचि भोज के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```