पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष पद की दौड़ में मोहित मालू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष पद की दौड़ में मोहित मालू

 

 


आगामी 18 मार्च से आरंभ होने वाले पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में जहां 18 मार्च को चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है वहीं इसी दौड़ में प्रांतीय स्तर पे सभी 9 उपाध्यक्षों का भी निर्वाचित होना है , वहीं 9 में से 5 मंडलों में प्रतिद्वंदिता नहीं होने के चलते मात्र 4 मंडलों में चुनाव होने है, उसमें से सबसे अहम या, यू कहे की प्रांतीय कार्यालय और संचालन के महत्व के चलते मंडल फ़(गुवाहाटी एवं शिलांग) का महत्व और भी बढ़ जाता है।और इस मंडल के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में गुवाहाटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री रहे मोहित मालू प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार है, मोहित मालू लगभग विगत 12 वर्षों से लगातार शाखा और प्रांत के विभिन्न पदों पे सेवा देते आए है , सांगठनिक एवं समाज के हर तबके से जुड़े होने के कारण मोहित मालू इस पद के लिए गुवाहाटी शाखा के सबसे उपयुक्त चेहरा है, जब प्रांतीय उपाध्यक्ष चुनावों के लिए मोहित मालू से बात चित करने के दौरान महित ने बताया कि अगर मैं प्रांतीय उपाध्यक्ष पद निर्वाचित हो कर आता हु तो सर्वप्रथम में चुनाव को वही भूल जाऊंगा और सिर्फ और सिर्फ मंच के पंच सूत्रों के अनुरूप काम करूंगा , जहा तक एक प्रांतीय उपाध्यक्ष का काम एक ब्रिज की तरह है जो प्रांत एवं शाखाओं के समन्वय और कार्यों की उचित सुझाव एवं जानकारी उपलब्ध करवाना होता है फिर भी मैं कोशिश करूंगा कि अपनी और से शाखाओं के लिए अच्छे कार्यक्रम ला सकू और साथ ही प्रांतीय स्तर पे भी कुछ नए कार्यक्रम को जोड़ सकू, जिसमें से कुछ इस प्रकार है, पहला की आज के आधुनिक युग में जहा आज का युवा मंच या अन्य संस्थाओं में व्यापार को ले के समय नहीं दे पा रहा है तो क्यों न शाखाओं मैं अपने सदस्यों के लिए व्यापार चेप्टर बनाया जाए जिसका अनुभव एवं आगाज मैने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में मंच का पहले बिजनेस चेप्टर "आगमन" से किया था, ताकि व्यापार के साथ साथ जन सेवा , समाज सेवा भी हो सके, इसके लिए एक ऐप पहले से ही गुवाहाटी शाखा ने बना रखा है, दूसरी और अगर मैं आंकड़ों मैं बात करूं तो प्रत्येक वर्ष सिर्फ और सिर्फ मंडल फ़ में 2000 से ज्यादा रक्त की आपूर्ति करती है जहां अच्छे अच्छे रक्त दान केंद्र इस आंकड़े को पूरा नहीं कर पाते है, किन्तु उपयुक्त प्रचार न हो पाने के कारण इतनी बड़ी उपलब्धि समाज के समक्ष नहीं आ पाती है इसी समस्या को दूर करने के लिए पहले से बने रक्त दान ऐप से इस सभी चीजों संजोया जा सके और पूरा डाटा बेस सभी तक पहुंचाया जा सके ताकि सभी को ये पता चले कि युवा मंच रक्त दान में क्या परचम लहरा रहा है, तीसरा सभी शाखाएं पूरे वर्ष अलग अलग अनूठे कार्यक्रम आयोजित करती है किंतु उसकी उपयुक्त और सटीक जानकारी सही स्थान तक नहीं पहुंच पाती है इस संदर्भ में कार्यशाला आयोजित कर शाखाओं को रिपोर्टिंग को ले कर जागरूकता लाने के साथ साथ अच्छी रिपोर्टिंग बनाने मैं सहायक बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य रहेगा, चौथा मंडल फ़ में अगर 3 शाखाओं को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी शाखाएं मैं महिला सदस्य है जिन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे जिससे उन्हें बेसिक अकाउंट्स, व्यापार और उनसे जुड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिए सशक्त किया जा सके, मंडलीय स्तर पे स्पोर्ट्स, मंडलीय स्तर पे पुरस्कार आदि आगामी कार्यकाल की प्रमुखता रहेगी, इन सभी के अलावा भी बहुत से ऐसे कार्य है जिन्हें मैने अपनी शाखाओं के दौरे मैं रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```