तेयुप का आईआईटी नॉर्थ गुवाहाटी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 301 यूनिट रक्त संग्रह किए गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेयुप का आईआईटी नॉर्थ गुवाहाटी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 301 यूनिट रक्त संग्रह किए गए

 


गुवाहाटी। तेरापंथ युवक परिषद, गुवाहाटी के तत्वावधान में गत 8 एवं 9 मार्च को आईआईटी के स्टूडेंट वेलफेयर बोर्ड 'प्रयत्नÓ के सहयोग से आईआईटी नॉर्थ गुवाहाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश कुमार भादानी ने बताया कि इस शिविर में कुल 301 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में जीएमसीएच, सहरिया ब्लड बैंक, मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, स्वागत हॉस्पिटल ब्लड बैंक, बी. बरुवा हॉस्पिटल ब्लड बैंक ने ब्लड संग्रह किया। इस दौरान आईआईटी के 6 हॉस्टल्स में रक्तदान शिविर लगाए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं काफी विद्यार्थियों ने पहली बार रक्तदान किया।


इस शिविर के आयोजन में तेयुप पूर्व अध्यक्ष बजरंग कुमार सुराणा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष जयंत सुराणा, पूर्व मंत्री निर्मल बैद, अध्यक्ष सतीश कुमार भादानी, उपाध्यक्ष नवीन भंसाली, मंत्री पंकज सेठिया, कोषाध्यक्ष मुकेश बरड़िया, सहमंत्री प्रथम गौतम बैद, सहमंत्री द्वितीय राहुल नाहटा, रक्तदान संयोजक नवीन मालू एवं सय्यम छाजेड़, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश बोथरा, तरुण बैद, कौशिक बुच्चा, रूपेश बोथरा, विनीत चिंडालिया एवं किशोर मंडल के संयोजक तरुण डोसी, ऋषि रांका, जतिन बोथरा, धनेश बैद एवं कुशल छाजेड़ ने अपनी सेवाएं दी।


इस शिविर के आयोजन के लिए अध्यक्ष सतीश कुमार भादानी एवं मंत्री पंकज सेठिया ने सभी पदाधिकारियों, संयोजकों एवं तेयुप सदस्यों को बहुत-बहुत साधुवाद दिया, जिनके प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोग से इस कैंप का सफल आयोजन हुआ। इस आशय की जानकारी तेयुप कोषाध्यक्ष मुकेश बरड़िया ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```