मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए आतंकियों को मार गिराने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो एवं सैल्यूट तिरंगा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह कमांडो के गुवाहाटी आगमन पर परशुराम सेवा सदन में सैल्यूट तिरंगा एवं विप्र युवा असम द्वारा अभिनंदन किया गया। सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीवी पाठक एवं कामरूप जिला अध्यक्ष अंकित पारीक ने संस्था की और से राष्ट्रीय हीरो के रूप में प्रसिद्ध कमांडो सुरेन्द्र सिंह का स्वागत किया।दिनेश पारीक ने सुरेन्द्र सिंह का परिचय देते हुए कहा कि अपनी जान हथेली पर रख कर देश सेवा करने वाले सैनिकों के कारण ही हम सब सुरक्षित हैं। अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थिति से अभिभूत सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं देश सेवा में लगे हर सैनिक का सम्मान है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित ताज हमले की घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गोली लगने के बावजूद भी हम दुश्मनों को वही पर ढेर करने में कामयाब रहे। उन्होंने सैल्यूट तिरंगा संस्था के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था पूरे पूर्वोत्तर में भी तिरंगा यात्रा निकालेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राष्ट्र सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित किया जा सके। आज के कार्यक्रम में सेल्यूट तिरंगा, विप्र युवा, सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जोनाली देवी, कार्बी शर्मा, सिद्वार्थ पारीक, कौशिक भट्टाचार्य, श्याम सुंदर पारीक, कौशल्या व्यास, मनोज वर्मा, सहित उपस्थित समाज बंधुओ एवं मातृशक्ति ने भी कमांडो सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया।
!->
Home
Unlabelled
कमांडो सुरेन्द्र सिंह का सैल्यूट तिरंगा एवं विप्र युवा द्वारा शानदार स्वागत
कमांडो सुरेन्द्र सिंह का सैल्यूट तिरंगा एवं विप्र युवा द्वारा शानदार स्वागत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें