श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट बोर्ड नगांव का शपथ ग्रहण संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट बोर्ड नगांव का शपथ ग्रहण संपन्न

 

 

पूजा माहेश्वरी 

अशोक केजरीवाल अध्यक्ष, प्रदीप कुमार जाजोदिया सचिव एंव रमेश अजितसारिया कोषाध्यक्ष मनोनीत 


नगांव। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट बोर्ड की सभा श्री श्याम धाम मंदिर मे सोमवार को संपन्न हुई सर्वप्रथम सभा मे अध्यक्ष सुरेंद्र कर्वा सचिव प्रदीप जाजोदिया व कोषाध्यक्ष नरेंद्र डाबड़ीवाल को मंचासीन करवाया गया। सभा का संचालन सुरेंद्र कर्वा और कैलाश खेतान ने बारी बारी से किया। नगांव शहर के अलावा अन्य शहरो से भी ट्रस्टी गण भी सभा मे उपस्थित हुए। अन्य शहर से आये ट्रस्टीयो का श्री श्याम नाम का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया ।सुरेंद्र कर्वा को उनकी पिछली सेवाओ के लिए उनका फुलाम गामोछा तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समय पर श्री कर्वा की धर्मपत्नी मंजु कर्वा, चिकित्सक पुत्र राहुल कर्वा एंव सीए पुत्र विवेक कर्वा का भी फुलाम गमोछा से सम्मानित किया गया । बाद मे अगले सत्र के लिये मनोनीत किए गए अध्यक्ष अशोक केजरीवाल, सचिव प्रदीप जाजोदिया, कोषाध्यक्ष रमेश अजितसारिया के साथ सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति के सदस्यो का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को मंचासीन करवा कर शपथ ग्रहण करवाई गई। सभी कार्यकारिणी सदस्यो तथा मुख्य पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का शहर की विभिन्न संस्थाओ ने भी फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। सभा मे निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कर्वा एंव नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक केजरीवाल ने सभा को सम्बोधित किया। सभा मे श्री मारवाडी पंचायत के सचिव रतन कुमार जाजोदिया, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद मुंदडा, नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव जगदीश प्रसाद दरक, मायुंम नगांव शिखर शाखा के अध्यक्ष मारुत कर्वा, सचिव पंकज चांडक, नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष मालचंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जाजोदिया, श्री गोपाल गौशाल के अध्यक्ष राधेश्याम लोहिया, मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के उपाध्यक्ष अजित माहेश्वरी , सचिव अजय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष माणक चंद नाहटा, पवन कुमार गाडोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन चापरमुख शाखा के सीताराम अग्रवाल, विकास अग्रवाल ,लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित कोठारी, जैन श्वेतांबर तेरापंथ के बिनोद बोथरा ,श्री सत्नाराण ठाकुर बाङी संचालन समिति के संयोजक विनोद कुमार खेतावत , मायुंम नगांव समृद्धि शाखा की ममता सिंघि सहित काफी संख्या मे महिला व पुरुष उपस्थित थे। नवनियुक्त सचिव प्रदीप जाजोदिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```