भाजपा असम के कोषाध्यक्ष बने असम ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं को कहा धन्यवाद
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को असम ओलंपिक संघ में उपाध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संघ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सैकिया और असम ओलंपिक संघ महासचिव लख्य कुंवर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
राजकुमार शर्मा की इस भूमिका से असम के खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा, समर्पण और दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है। वे राजनीति, समाजसेवा और युवाओं के बीच सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें