मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने मातृ सम्मान कार्यक्रम किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने मातृ सम्मान कार्यक्रम किया


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा ने अपने स्थाई कार्यक्रम मातृ सम्मान को आगे बढ़ते हुए शाखा की वरिष्ठ सक्रिय सदस्या कंचन धानुका का सामान किया। इस अवसर पर शाखा सदस्योंओ ने उनको दुपट्टा पहना कर सम्मान पत्र प्रदान किया। सदस्योंओ ने कुछ पल उनके साथ बिताए एवं कई बातों की जानकारियां उनसे प्राप्त की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महिला शाखा का यह स्थाई कार्यक्रम गत वर्ष शुरू किया गया था। जिसे एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवधि के दौरान समाज की कई वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं का चरणबद्ध तरीके से उनके आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लेकर सम्मान किया गया एवं उनके अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में शांति कुंडलियां, रेखा गोयल, रश्मि जैन, अलका अग्रवाल, कविता जोगड उपस्थिति थी।


कार्यक्रम संयोजिका निकिता सांखला, ज्योति शर्मा, बिना चौरडिया, संतोष धानुका थी। इसकी जानकारी जनसंपर्क समिती संयोजिका विद्या कुंडलिया व खुशबू मोर ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```