रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर में उपस्थित पतंजलि, हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेशजी, कहा रोहा में आदर्श कक्षा संचालित हो रही है - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर में उपस्थित पतंजलि, हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेशजी, कहा रोहा में आदर्श कक्षा संचालित हो रही है

 


सोयल खेतान, रोहा


रोहा में वर्ष 2017से नियमित नि:शुल्क योग शिविर देते आ रहे रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर में पतंजलि हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेश जी उपस्थित हुवे और कहा रोहा में आदर्श कक्षा संचालित हो रही है।


रोहा महेंद्र नाथ हाजरिका प्रेक्षागृह में आज प्रात:6बजे से अनुष्टित योग शिविर का साहित्यिक पेंसनर तथा रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर की सलाहकार मनोरमा भुंया ने द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करने के साथ ही योग शिविर में पतंजलि हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेश जी के साथ भारत स्वाभिमान पश्चिम प्रांत असम के प्रभारी विद्याधर कुम्भकार, पुव प्रांत असम के प्रभारी दिव्यज्येति वरुबा और कार्यालय प्रभारी प्रनव हालै उपस्थित हो सम्बोधित करने के साथ ही पतंजलि हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेश जी ने रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की रोहा में आदर्श कक्षा संचालित हो रही है। उक्त शिविर में 5हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त शिविर के भाई बहन बडे लगन और मेहनत के साथ सेवा प्रदान कर रहे है और आगामी जून जुलाई में शिविर में रोहा क्षेत्र के सभी घरों के सदस्यों को ले 5सौ लोगों को योग कक्षा से जोडने का आह्वान किया और कहा की बीमारीयां काफी बढ रही है इसलिए रोहा वासियों से रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर में आकर योग प्राणायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने का अनुरोध करते हुवे कहा की रोहा वाशियों को उनके क्षेत्र में इतनी अच्छे स्थान और व्यवस्था के साथ नि:शुल्क योग कक्षा मिल रही है और इसका भरपुर लाभ उठायें।


रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर के प्रभारी कमल शर्मा के संचालन में अनुष्टित अनुष्ठान में रोहा शिविर के मुख्य योगगुरु रामनिवास शर्मा,युवा भारत नगांव जिला प्रभारी संजय कुमार काकोति, नगांव जिला महिला पतंजलि प्रभारी रुपज्योति देवी,रोहा तहसील महिला पतंजलि प्रभारी स्वर्णलता भुंया,रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर के सह प्रभारी सुनिल हाजरीका,प्रनव काकोति,प्रधान सचिव विनोबा राजवंशी, वित्त सचिव त्रैलोक्य मोहन नाथ,भारत स्वाभिमान तहसील युवा प्रभारी असीम हाजरीका, अरुप बैश्य,दिगंत भुंया, मीडिया प्रभारी सोयल खेतान सहित रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर, रोहा महिला पतंजलि और रोहा पतंजलि आदर्श योग शिविर के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि,योग शिक्षक शिक्षयत्री सहित रोहा मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```