मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन

 

ओमप्रकाश तिवारी ओर राजेश राठी

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन


भारतीय जनता पार्टी, लखीमपुर ज़िला समिति की ओर से आज नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की थीम पर केंद्रित रहा।


संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने ज़मीन पर व्यापक प्रभाव डाला है।


नेताओं ने विशेष रूप से असम और लखीमपुर ज़िले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को भी केंद्र सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिला है। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी बढ़े हैं।


कार्यक्रम में भाजपा के लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रधान बरुआ ,भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्यामल शर्मा , स्थानीय लखीमपुर विधायक मानव डेका , बिहपुरीया विधायक अमिया कुमार भुईयां, मंडल पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी भाजपा जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।


साथ ही साथ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तृत विवरण साझा किया ।


गरीबों के लिए समर्पित सेवाएं:


81 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन।


4 करोड़+ घरों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत।


15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को हर घर जल योजना के अंतर्गत नल का जल कनेक्शन।


68 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण (PM SVANidhi)।


किसानों का कल्याण:


न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में दालों और तिलहनों के लिए 7350% और 1500% की वृद्धि।


पीएम किसान सम्मान निधि से ₹6,000 वार्षिक की सहायता; कुल ₹3.7 लाख करोड़ वितरित।


24 मेगा फूड पार्क स्थापित, जो 2014 में केवल 3 थे।


महिलाओं का सशक्तिकरण:


संसद व विधानसभाओं में 33% आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम)।


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पहली बार महिलाओं को प्रवेश।


मातृत्व अवकाश 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया।


ट्रिपल तलाक पर रोक, 20 करोड़+ महिलाओं को कोविड सहायता।


मध्यम वर्ग को राहत:


₹7.5 लाख तक की आय पर शून्य आयकर।


उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना व मुद्रा योजना से 52 करोड़ ऋण और 100% ग्रामीण विद्युतीकरण।


मेट्रो सेवाएं 5 शहरों से बढ़ाकर 23 शहरों तक।


शिक्षा, नवाचार और युवाओं को बढ़ावा:


नई शिक्षा नीति 2020 लागू।


15 AIIMS, 7 IITs, 8 IIMs, 490 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना।


Startup India के तहत 1.6 लाख स्टार्टअप्स व 119 यूनिकॉर्न।


स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धियां:


आयुष्मान भारत से 55 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज।


16,000+ जन औषधि केंद्रों से ₹38,000 करोड़ की बचत।


मिशन इन्द्रधनुष के तहत 5.4 करोड़ बच्चों और 1.3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण।


राष्ट्र की सुरक्षा व वैश्विक पहचान:


धारा 370 और 35A की समाप्ति से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण एकीकरण।


रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि।


INS विक्रांत का निर्माण – आत्मनिर्भर भारत की मिसाल।


आर्थिक और आधारभूत संरचना में विकास:


भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर।


₹29.8 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर भारत पैकेज।


54,917 किमी नए राष्ट्रीय राजमार्ग, 136 वंदे भारत ट्रेनें और 86 नए हवाई अड्डे।


भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह 11 वर्षों की यात्रा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर भारतीय नागरिक की साझी उपलब्धि है। यह युग 'अमृतकाल' का प्रतीक है जिसमें भारत ने सेवा, सुशासन और समावेशी विकास की नई परिभाषाएं रची हैं।


अंत में पार्टी की ओर से समस्त जनता, कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```