अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार

 


गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के तुरंत बाद एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य हैं।


हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर लंदन जा रहा था। विमान के गिरने के बाद मौके से काला घना धुआं उठता दिखाई दिया। दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


क्रैश हुए विमान की पहचान एयर इंडिया 171 के रूप में हुई है। ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर के अनुसार इसने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरी थी। घटना स्थल पर बचावकर्मी पहुंच गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```