एकेजी के 4 शिक्षार्थी को गुनीन उपाधि प्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एकेजी के 4 शिक्षार्थी को गुनीन उपाधि प्रदान

 


सोयल खेतान, रोहा

शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर,असम केंद्रीय समिति रोहा की 4शिक्षार्थीयों को गुनीन उपाधि प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त है।


वर्ष 1994में बच्चों के सर्वांगीण विकास साधन हेतु स्थापित व्यक्तिक्रम धर्मी शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर, असम केंद्रीय समिति,रोहा संगीत कानन की 4शिक्षार्थी क्रमशः भार्गवी मेधी, रिमझिम तालुकदार, परिनीता पातर और स्निग्धा प्रीयम पातर ने एकेजी सत्रिया नृत्य शिक्षयत्री प्रियासी पुजारी के नेतृत्व में सत्रिया नृत्य का प्रशिक्षण ले संगीत सत्र परिक्षा परिषद, गुवाहाटी के अधिन अनुष्टित विशारद परिक्षा में विशेष योग्यता के साथ उतीर्ण होने पर शनिवार को गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षागृह में संगीत सत्र,गुवाहाटी द्वारा अनुष्टित नौवां दीक्षांत समारोह में चारों कृति विद्यार्थियों को ट्रॉफी, अंगवस्त्र,पुस्तक और गुनीन उपाधि (विशारद डिग्री) का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चारों विद्यार्थियों ने गुनीन उपाधि प्राप्त कर एकेजी सहित रोहा का गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।


एकेजी केंद्रीय समिति रोहा के प्रधान संचालक,शिशुप्रीय अवनि कुमार सईकीया, प्रधान सचिव रंटु मुदै ने बताया की इससे पुर्व वर्ष 2023में एकेजी के 5 विद्यार्थी क्रमशः जयंत दास,अनिन्दिता सईकिया, निहारिका डेका,ड्रिमली देवी और आईरीन सईकीया को गुनीन उपाधि प्राप्त करने में सक्षम हुवे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```