लायंस जिला द्वारा लड़कियों को साइकिल वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस जिला द्वारा लड़कियों को साइकिल वितरण

 


गुवाहाटी. लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 322 जी की जिलापाल लायन सीमा गोयनका ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन एक सराहनीय घोषणा करते हुए 100 साइकिलें स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को भेंट करने का संकल्प लिया था। यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहन देने और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पुनीत कार्य को त्रिबेनी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित किया गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। पहली कड़ी में 30 साइकिलों का वितरण 21 जुलाई 2024 को डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान लायंस अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। दूसरी कड़ी के तहत आज 30 और साइकिलें उन योग्य लाभार्थियों को प्रदान की गईं, जिन्हें विभिन्न क्लबों द्वारा सदस्यता वृद्धि के आधार पर चुना गया था। शेष 50 साइकिलों का वितरण 28 जून को सिलचर, बराक वैली क्षेत्र में किया जाएगा, जहां स्थानीय क्लबों द्वारा चयनित लड़कियों को यह साइकिलें दी जाएंगी। यह परियोजना लायंस जिलापाल सीमा गोयनका का एक ड्रीम प्रोजेक्ट रही है, जिसकी उन्होंने अपने जिला उपाध्यक्ष द्वितीय बनने के पहले दिन ही घोषणा की थी। जिला जनसंपर्क सचिव पायल भरतिया ने बताया कि यह पहल जनमानस में अत्यंत सराही जा रही है और छात्राओं के शैक्षणिक सफर को सरल बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस परियोजना का संचालन जीएमटी समन्वयक सुजीत बखरेडिया और जीएसटी समन्वयक रवि अग्रवाल द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```