रियल एस्टेट की नई उड़ान: जीआरए की 8वीं आमसभा में रणनीति, नवाचार और ऊर्जा का संगम! - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रियल एस्टेट की नई उड़ान: जीआरए की 8वीं आमसभा में रणनीति, नवाचार और ऊर्जा का संगम!


जीआरए की आठवीं वार्षिक आम सभा आयोजित


गुवाहाटी। गुवाहाटी रियल्टर्स एसोसिएशन (जीआरए) की आठवीं वार्षिक आम बैठक पलटन बाजार स्थित होटल नंदन में आयोजित की गई। इस आम सभा में पचास से अधिक सक्रिय सदस्य और सहयोगियों ने हिस्सा लिया। सभा का शुभारंभ करते हुए सचिव अभिमन्यु मोदी ने गत वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही की जानकारी सभासदों के समक्ष रखी। वहीं कोषाध्यक्ष पवित्र कुमार डेका ने वर्ष 2024-25 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की।

तत्पश्चात जीआरए के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही ओडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जीआरए की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नौ नए सदस्यों को औपचारिक रूप से संस्था से जोड़ा गया। संस्था में नौ नए सदस्यों के शामिल होना असम के रियल एस्टेट क्षेत्र में जीआरए की बढ़ती सक्रियता व उपस्थिति को दर्शाता है। शाम का एक मुख्य आकर्षण रियल एस्टेट - रणनीति और सर्वोत्तम अभ्यास पर पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएआर इंडिया के अध्यक्ष सुमंत रेड्डी, एनएआर इंडिया के उपाध्यक्ष तथा रेका कोलकाता के अध्यक्ष अनुप डालमिया और एनएआर इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के निदेशक राजेश बैद वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शैलेश बाहेती द्वारा संचालित इस सत्र में रेरा अनुपालन, बाजार के रुझान और सहयोगात्मक विकास रणनीतियों आदि पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को कोलकाता के इन्फिनिटी समूह और मर्लिन समूह द्वारा प्रायोजित किया गया था। बैठक में उपस्थित जीआरए के सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजित सत्र को काफी उपयोगी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```