पूप्रमायुमं की ऐतिहासिक पहल: एक दिन में 50+ शाखाओं का सम्पर्क अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूप्रमायुमं की ऐतिहासिक पहल: एक दिन में 50+ शाखाओं का सम्पर्क अभियान

 


राज चौधरी की रणनीति का असर, पूर्वोत्तर में मंच की गूंज!


15 जून को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच ने मात्र एक ही दिन में 50 से ज्यादा शाखाओं में सांगठनिक बैठक संपन्न करवाकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी के निर्देशन में पूप्रमायुमं के वर्तमान तथा पूर्व मिलाकर सौ से अधिक पदाधिकारी 15,17,18 जून को पूर्वोत्तर प्रांत के 9 मंडलों की 90 से अधिक शाखाओं में सांगठनिक बैठकें करेंगे, जिसमें प्रथम दिन 50 से अधिक शाखाओं में यह दौरे सम्पन्न हो चुके हैं। सांगठनिक बैठकों का इस प्रकार से वृहद स्तर पर आयोजन करने के पूर्वोत्तर प्रांत की इस पहल को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों, पूर्व एवं वर्तमान के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ मंच बंधुओं ने इसे काफी सराहनीय कदम बताया है।


इस प्रकार से आयोजित हो रहे सांगठनिक दौरों से शाखाओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चांडक एवं हिमशिखर खंडेलिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप खदरिया, अरुण अग्रवाल, नवल किशोर मोर, संजीव गोयल, संतोष शर्मा, मोहित नाहटा के अलावा कई पूर्व प्रांतीय महामंत्री और प्रांतीय उपाध्यक्ष भी वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अलग अलग टीम के साथ सांगठनिक दौरे कर रहे हैं।


 प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी इन दौरों को लेकर काफी गंभीर है, इसी वजह स्वयं दौरा ना करते हुए, पूरे दिन भर अपने कार्यालय से दौरा कर रही हर एक टीम से निरंतर संपर्क में रहते हुए दिशा निर्देश देते रहे।


प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने बताया कि इन बैठकों का इस प्रकार से वृहद रूप से आयोजन करने का मूल उद्देश्य मंच सदस्यों को संगठन में उनकी सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाना, संगठन के उद्देश्यों को प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित करना, तथा संगठनात्मक विकास को अधिक गति प्रदान करना है। राज चौधरी ने यह भी कहा कि उनके 2 वर्षीय कार्यालय में सांगठनिक गतिविधियों को अधिकाधिक महत्व दिया जाएगा, इस प्रकार के सांगठनिक दौरे आगे भी कुछ महीनों के अंतराल में होते रहेगें।,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```