मारवाड़ी सम्मेलन, मोरानहाट शाखा द्वारा पितृ दिवस मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन, मोरानहाट शाखा द्वारा पितृ दिवस मनाया गया

 

पवन मोर


मोरानहाट। विश्व पितृ दिवस के अवसर पर मोरानहाट समाज के वयोवृद्ध अभिभावक डालुराम माड़ोदिया के निवास स्थान पर जाकर मारवाड़ी सम्मेलन मोरान हाट शाखा के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया और उनसे स्नेहाशीष प्राप्त किया। इस आयोजन में मारवाड़ी सम्मेलन की मोरानहाट शाखा ने भी सहभागिता निभाते हुए उनका अभिनंदन किया।


भावुक परिवेश में सर्वप्रथम उनके चरण धुलवाए। फिर मंगल तिलक लगाकर उनको नमन किया।अगली कड़ी में माल्यार्पण के साथ उनका अभिनंदन किया। फिर एक दुशाला ओढ़ाकर, राजस्थानी संस्कृति की साख स्वरूप साफा पहनाकर तथा कुछ मीठा भेंट देकर हमने उनका सम्मान किया। इसके बाद एक प्रशस्ति पत्र का वाचन करते हुए उनको आभार स्वरूप वो भेंट किया तथा जिसमें हमने उन्हें " आदर्श पिता " के अलंकरण से अलंकृत किया। इस अवसर पर सम्मेलन परिवार की तरफ से बिनोद अग्रवाल, अर्जुन भरतिया, विजय मोर, अशोक मोर, पवन मोर, देवकीनंदन अग्रवाल, मनोज मिंडिया, संजय अग्रवाल, मोहन माड़ोदिया इत्यादि साथी उपस्थित हुए। काफी देर तक उनके साथ पुरानी यादों की वार्ता का दौर चला और फिर उनके परिवार की तरफ से उनके पौत्र, पड़ पौत्रियों द्वारा भावनात्मक गीत प्रस्तुत किया गया तथा फिर पड़ पौत्रियों द्वारा सुमधुर नृत्य भी प्रस्तुत किया। 


इसी कड़ी में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मोरानहाट शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता विजय मोर और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती करुणा अग्रवाल और सदस्या श्रीमती सीमा माड़ोदिया द्वारा चाचाजी का सम्मान करते हुए उनको दुपट्टा पहनाया गया तथा एक उपहार हैंपर भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```