संस्कार, संकल्प और समर्पण का पावन क्षण — अग्रवाल युवा परिषद् बरपेटा रोड शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

संस्कार, संकल्प और समर्पण का पावन क्षण — अग्रवाल युवा परिषद् बरपेटा रोड शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 


बरपेटा रोड. एक गरिमामयी एवं आत्मिक उल्लास से परिपूर्ण संध्या में अग्रवाल युवा परिषद् बरपेटा रोड शाखा का शपथ ग्रहण समारोह श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बड़े ही भव्य और सुसंस्कृत रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती रचना तुलस्यान ने की।


कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् की सचिव श्रीमती स्नेहा खेमका द्वारा माननीय अतिथि एवं पदाधिकारियों का मंच पर आमंत्रण कर हुआ। मंच पर रचना तुलस्यन (अध्यक्ष), बिनीत हरलालका ( निवर्तमान अध्यक्ष), संस्थापक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष तथा परिषद् के सलाहकार श्री राधाकिशन चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।



सभी गणमान्य अतिथि , पदाधिकारि एवं समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश, कुलदेवी श्री लक्ष्मी जी एवं अग्र समाज के संस्थापक महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अध्यक्ष रचना तुलस्यान ने स्वागत भाषण देकर सभी का आत्मीय अभिनंदन किया।


 तदपश्चात सचिव स्नेहा खेमका ने सभा को अग्रवाल युवा परिषद् के उद्देश्य एवं प्रेरणा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह मंच युवाओं में नेतृत्व, समाजसेवा, संगठन और सांस्कृतिक जागरूकता का समन्वय कर एक सशक्त समाज निर्माण की दिशा में कार्यरत है।


तत्पश्चात अध्यक्ष रचना तुलस्यन ने नई अध्यक्ष श्रीमती नंदिता सराफ को शपथ दिलाई और परिषद् की बागडोर सौंप दी। वहीं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों — उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं दिव्या अग्रवाल, सचिव स्नेहा अग्रवाल, संयुक्त सचिव कृष्णा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित खेमका और संयुक्त कोषाध्यक्ष तपेश अग्रवाल को शपथ संस्थापक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल द्वारा दिलाई गई।


शपथ ग्रहण के बाद नव-नियुक्त अध्यक्ष नंदिता सराफ ने अपने प्रथम उद्बोधन में परिषद् के भावी कार्यों, युवा सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व व समाजसेवा के प्रति संकल्प जताया तथा सलाहकार मंडल एवं मार्गदर्शकों की घोषणा की।


सभा में कई समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अग्रवाल समाज सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है, और आज के युवा इस परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु तैयार हैं। कई वक्ताओं ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भूमिका ही आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक उन्नति की कुंजी है। उन्होंने "एकता में शक्ति" का मूल मंत्र दोहराते हुए समाज को जागरूक, संगठित और प्रेरित रखने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में अग्र समाज के पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्थित और गरिमामयी प्रस्तुति की सराहना की। अंत में नव-नियुक्त सचिव स्नेहा अग्रवाल ने सभी अतिथियों, मंच संचालनकर्ता, व्यवस्थापक सदस्यों एवं समाजबंधुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


यह समारोह न केवल एक शपथ ग्रहण था, बल्कि अग्रवाल समाज की सांस्कृतिक चेतना, युवा ऊर्जा और सामाजिक संकल्प का प्रतिबिंब था, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर इंगित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```