किशोरी हत्याकांड मामला: रोहा आसु, तिवा छात्र संघ और मास ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और जिला आयुक्त, पुलिस अधिक्षक को स्मारक पत्र प्रेरन कर दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

किशोरी हत्याकांड मामला: रोहा आसु, तिवा छात्र संघ और मास ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और जिला आयुक्त, पुलिस अधिक्षक को स्मारक पत्र प्रेरन कर दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है

 


रोहा आंचलिक मास ने भी सौंपा स्मारक पत्र 


सोयल खेतान, रोहा

रोहा दिघलदरी की 13वर्षीय किशोरी का शव नगांव में उद्धार को लेकर रोहा आसु और तिवा छात्र संघ ने राज्य के मुख्यमंत्री,राज्य के पुलिस संचालक प्रधान और जिला आयुक्त, पुलिस अधिक्षक को स्मारक पत्र प्रेरन कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


रोहा दिघलदरी की 13वर्षीय किशोरी पिंकी दास गत 11जुन से लापता होने के पस्चात 5दिन के पस्चात 16जुन को किशोरी का शव नगांव निकटवर्ती डिफलु शिव मंदिर तिनआली राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से बरामद हुवा था।


स्थानीय जनता ने शव को देख पुलिस खबर देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को बरामद करने के साथ ही पिंकी के परिजन घटनास्थल पर पहुंच शव पिंकी का होने का पुष्टि की और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रेरन किया गया था।


घटना के संदर्भ में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर अपनी आगे की तहकीकात करने के साथ ही बुधवार को रोहा आंचलिक अजायुछाप द्वारा दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को स्मारक पत्र प्रेरन करने के क्रम में आज रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत वरूबा, रोहा आंचलिक तिवा छात्र संघ के अध्यक्ष द्वीप सिंह डेकाराजा,सचिव थानेश्वर देवरी द्वारा हस्ताक्षरित स्मारक पत्र तथा अखिल तिवा छात्र संघ के सलाहकार प्रह्लाद कुमार मशरंग सहित तिवा छात्र संघ, आसु के सदस्यों की उपस्थिति में रोहा समजिला आयुक्त के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, नगांव जिला आयुक्त और रोहा समजिला पुलिस अधिक्षक के जरिए राज्य पुलिस संचालक प्रधान और जिला पुलिस अधिक्षक को एक एक स्मारक पत्र प्रेरन कर उच्च तहकीकात कर पिंकी के हत्यारे को फाँसी देने की मांग की है। 


दुसरी और मानव अधिकार संग्राम समिति (मास)रोहा आंचलिक समिति के प्रभारी अध्यक्ष अरुप कोंवर,सचिव खनिकर डेका द्वारा हस्ताक्षरित स्मारक पत्र मास केंद्रीय समिति के सचिव प्रधान लखीप्रसाद डेका और मास आंचलिक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री, पुलिस संचालक प्रधान, जिला आयुक्त और जिला पुलिस अधिक्षक को प्रेरन कर दोषियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```