रमेश मुन्दड़ा
होजाई। भारी सुरक्षा के बीच अपने तीन दिवसीय संगठनिक कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आज सायं होजाई स्थित गीता आश्रम पहुंचे। आरएसएस प्रमुख तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के लिए होजाई में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, असम क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग- प्रथम (विशेष) में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति को देखते हुए गीता आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें