पूप्रमायुमं ने किया रोहा शाखा का दौरा,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूप्रमायुमं ने किया रोहा शाखा का दौरा,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 


सोयल खेतान, रोहा

मायुमं रोहा शाखा २२जुन को करेगी योग दिवस का आयोजन 

      

पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधियों ने मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं)रोहा शाखा का दौरा करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।


पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आगामी 15जुन से 3दिवसीय कार्यक्रम के साथ मंच के 100से अधिक पदाधिकारियों द्वारा तिन दिनों में 9मंडलों की 90से अधिक शाखाओं का दौरा करने के क्रम में दौरे के आज अंतिम दिन अपराह्न तिन बजे पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष विष्णु डागा, प्रांतीय सहायक मंत्री मारुत करवा और पूर्व सहायक मंत्री विनीत मौर मायुमं रोहा शाखा पहुंचे और रोहा शाखा के प्रतिनिधियों के साथ सांगठनिक बैठक कर रोहा शाखा द्वारा गत दिनों किये गये कार्य के बारे में अवगत होने के साथ ही और आगामी दिनों किये जाने वाले कार्य पर विचार विमर्श करने के साथ ही प्रतिवेदन मासिक गतिविधि रिपोर्ट आदी का निरिक्षण करने के साथ ही शाखा के साथ सांगठनिक विषयों सहित अन्य विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर प्रत्येक महिने में एक बार शाखा की बैठक आयोजन करने और शाखा द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट मंच के व्हाटस्एप ग्रोप में प्रेषित करने का आग्रह करते हुवे रोहा शाखा मायुमं के कार्य की प्रशंसा की।साथ ही मायुमं रोहा शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया की गत 27अप्रैल को रोहा शाखा मायुमं की पुरानी समिति भंग कर आगामी 2025-26के लिए राहुल पोद्दार को अध्यक्ष राजेश प्रजापत को सचिव और रमेश पारीक को कोषाध्यक्ष के तौर पर चयन कर रोहा शाखा मायुमं की 51सदस्यीय समिति गठन कि गयी थी और आगामी दिनों में रोहा चापरमुख जंक्शन में अमृत धारा का स्थापन करने और आगामी 22जुन को रोहा शाखा मायुमं रोहा श्रीपंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करेगी जिसमें प्रात:5.30से 6.30बजे तक योगाचार्य रामनिवास शर्मा योगाभ्यास करवायेंगें साथ ही मायुमं रोहा शाखा ने योग शिविर में सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति और सहाय सहयोगीता की कामना की है।


पूप्रमायुमं पदाधिकारियों के दौरे के दौरान रोहा शाखा मायुमं के प्रचार मंत्री सोयल खेतान, सदस्य शक्ति सिंह,भाविक अग्रवाला,कार्तिक शर्मा,प्रियांशु शर्मा सहित सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```