गुवाहाटी. लघु उद्योग भारती (लूब) पूर्वोत्तर प्रांत की द्विवार्षिक आमसभा का आयोजन होटल ऑरनेट, उलूबाड़ी में किया गया। यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत में लघु उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी समिति एवं महिला समिति का गठन 2025 - 27 दो वर्षों के कार्यकाल हेतु किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेषकर असम में उद्योग विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई है और यह समिति 2016 से क्षेत्र में लूब द्वारा किए गए प्रभावशाली कार्यों को राष्ट्र एवम् उद्यमी विकास को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लघु उद्योग भारती वर्ष 1994 में स्थापित, एक प्रमुख गैर-लाभकारी उद्यमी संस्था है जो पूरे भारत उद्योग द्वारा राष्ट्र निर्माण भागीदार बनते हुए सूक्ष्म और लघु उद्यमों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। भारत के सभी राज्यों में इसकी सक्रिय इकाइयाँ हैं और देशभर में 5,0000 से अधिक उद्योग इकाई सदस्य रूप में इसके साथ जुड़े हुए हैं, जिनमें पूर्वोत्तर भारत से 800 से अधिक सक्रिय सदस्य शामिल हैं। लूब का मिशन है पर्यावरण अनुकूल उद्यमिता को बढ़ावा देना,लघु उद्योग की सतत वृद्धि सुनिश्चित करना, और स्वदेशी तकनीक का विकास करना।
किसी भी रूप में उद्योग संचालित करने वाले इसके आजीवन सदस्य बन सकते है। लूब पूर्वोत्तर प्रांत के नव निर्वाचित पदाधिकारी मे पार्थ प्रीतम पाठक को अध्यक्ष, प्रमोदमोर को महासचिव, अमित चिड़ावाला को कोषाध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त महासचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित एक सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। महिला समिति नव निर्वाचित पदाधिकारी ने श्रीमती कृष्णा कलिता को अध्यक्ष, श्रीमति नेहा मेहरा को सचिव, गजल जालान को कोषाध्यक्ष सहित उद्यमी महिला सदस्यों को कार्यकारिणी रूप में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में लुब पूर्वोत्तर चेयरमैन एवम् अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य मनोज लुण्डिया, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव आशीष देवरा, उद्योग विभाग के सेक्रेटरी लक्षमण, nsic एनएसआईसी के राजीव, सिडबी के प्रदीप नाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निपेंद्र बर्मन तथा अन्य व्यापारिक संस्थाओं, समाज के गणमान्य नागरिकों सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र से लघु उद्यमियों, पेशेवरों और उद्योग व्यापार में सक्रिय भूमिका निभा रही महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का का संचालन डॉक्टर विवेक शर्मा ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें