मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा का शपथग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा का शपथग्रहण समारोह संपन्न

  


श्री संजय घिड़िया बने नए अध्यक्ष !


मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा की नवीन कार्यकारिणी (2025–27) का शपथग्रहण समारोह श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री अरुण जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) श्री विनोद कुमार लोहिया उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय घिड़िया को श्री लोहिया द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात अन्य पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष श्री वासुदेव महेश्वरी, श्री बालकिशन शर्मा एवं श्री मनोज वेद, सचिव श्री कमल खेमका, कोषाध्यक्ष श्री संजय जाजोदिया तथा सहसचिव श्री रवि प्रकाश अग्रवाला —को प्रांतीय महामंत्री श्री रमेश चांडक द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को भी प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं महिला शाखा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही, 56 नए आजीवन सदस्यों को सम्मेलन से जोड़ा गया, जिससे संगठन की ताकत में वृद्धि हुई।


सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र हरलालका, महामंत्री श्री रमेश चांडक सहित अन्य समाज बंधुओ ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध वैचारिक जागरण की आवश्यकता जताई तथा समाज में एकजुटता, आपसी सहयोग एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर बल दिया।


समारोह की सफलता में सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। अंत में शाखा सचिव श्री कमल खेमका ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उक्त जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन, बरपेटा रोड शाखा के सचिव द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति प्रदत्त!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```