गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को शिलांग पुलिस 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जब शिलांग रवाना हो रही थी, तब बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक सामने आई।वाकया ये है कि गाजीपुर से रवाना होकर पुलिस काफिला जब बक्सर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में कुछ समय के लिए रुका। लेकिन जब काफिला आगे बढ़ा और बक्सर के ग्रामीण इलाके में पहुंचा, तो बिहार पुलिस द्वारा दी जा रही एस्कॉर्ट सुरक्षा अचानक गायब हो गई। डल टोल प्लाजा के पास शिलांग पुलिस खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करने लगी, जिससे सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हुई। मजबूर होकर उन्हें वापस आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। रात करीब दो बजे एक बार फिर से सुरक्षा की व्यवस्था करवाई गई, जिसके बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। अब सोनम रघुवंशी को बिहार पुलिस की एस्कॉर्ट में पटना लाया जा रहा है, जहां से उन्हें गुवाहाटी होते हुए शिलांग ले जाया जाएगा। इस घटना ने अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय और संवेदनशील मामलों में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उच्च सुरक्षा वाले मामले में इस तरह की लापरवाही ने कानून व्यवस्था की गंभीरता पर सवालिया निशान लगा दिया है।
!->
सोनम रघुवंशी के शिलांग पुलिस काफीले से बिहार पुलिस की एस्कॉर्ट बक्सर में गायब हो गई
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें