नगांव में महेश नवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र छात्रओं का हुआ सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में महेश नवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र छात्रओं का हुआ सम्मान

  


पूजा माहेश्वरी 


नगांव। माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित महेश नवमी उत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ समग्र देश के साथ नगांव मे भी शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे मनाया गया । एक दिवसीय महेश नवमी उत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान महेश का दरबार सजाया गया और पंडित सचिन शर्मा के सानिध्य मे पूजा अर्चना के साथ सभी ने बाबा भोलेनाथ की आराधना और आरती की । इस वक्त आयोजन स्थल भगवान महेश के जयकारो से गुंज उठा । मुख्य यजमान रहे सभा अध्यक्ष सम्पत कुमार माहेश्वरी (धूत) ने सपत्नीक पूजा विधि संपन्न करवाई । भजन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी ने किया । तत्पश्चात माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याओ मे से बीणा मुंदडा, यशोदा धूत, शर्मिला माहेश्वरी, सुनीता पेङिवाल व हेमा झंवर ने महेश वंदना प्रस्तुत की । इस से पहले राज कुमार चांडक के हाल ही मे हुये निधन पर व आपरेशन सिंदूर मे शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर एक मिनट मौन प्रार्थना की गई । बाद मे सभा अध्यक्ष सम्पत कुमार माहेश्वरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी को महेश नवमी उत्सव का बधाई एंव शुभकामनायें प्रदान की । साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन ,नगांव की सचिव पूजा माहेश्वरी के महेश नवमी उत्सव की पूर्वोत्तर संयोजिका नियुक्त होने पर सुश्री पूजा की सराहना की और बाद मे पूजा को प्रशस्तिपत्र व फुलाम गामोछा प्रदान कर अभिनंदन किया गया ।तत्पश्चात कार्यक्रम मे शहर की नामचीन गायिका गुणगुन बोरा व संजीव मुंदडा ने भी भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया । तनवी कर्वा, आश्वी धूत, युविका झंवर, यथार्थ कर्वा व तनिष्क झंवर के बाद पूजा माहेश्वरी, मुस्कान गगङ, दिशा झंवर व भाविका झंवर के सामुहिक नृत्य जो धर्मिक गीतो पर आधारित थे प्रस्तुत किए गए । इस बीच दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओ का प्रस्शती पत्र, फुलाम गामोछा व पेन प्रदान किए गए । 

सम्मान पाने वाले छात्र छात्राओ के नाम इस प्रकार है शुभ गगङ (बारहवीं, विज्ञान संकाय)धारिणी कर्वा(बारवहीं, ह्यूमैनिटीज संकाय)दिशा झंवर( बारवहीं, कला संकाय)प्रगती काबरा(बारवहीं, वाणिज्य संकाय), अमन माहेश्वरी सृष्टि बिहानी, व मयंक बिहानी (सभी दसवीं ) एक मात्र बुजुर्ग महिला सम्मान तारामणी बिहानी (धर्म पत्नी-स्व राम गोपाल बिहानी) को प्रदान किया । कार्यक्रम समाप्ती से पूर्व पुजा माहेश्वरी के निर्देशन व कोरियोग्राफी मे नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुती नीतू माहेश्वरी, रुचि पेङीवाल, सोनम बागङी, पूनम धूत,स्नेहा गगङ,वंदना पेङीवाल, माया धूत, काजल झंवर, रिचा धूत, व सोनाली काबरा, के लिए सभी नृत्यांगनाओ व कलाकारो की खूब सराहना हुई । उक्त नृत्य नाटिका मे चार युग का वर्णन का जिक्र किया गया था । नृत्य नाटिका मे राहुल सिंह नामक नोयडा के पत्रकार की आवज ने भी उपस्थित लोगो का मनमोह लिया । कार्यक्रम के बीच बीच मे अजित माहेश्वरी द्वारा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया गया जिस पर सही जबाब देने वालो को तुरंत पुरस्कृत किया गया । उत्सव मे नगांव मारवाड़ी पंचायत के सचिव रतन कुमार जाजोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कोठारी , शक्ति संघ के अध्यक्ष अजय मित्तल, सचिव महेश भजनका, पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार मोर, , श्री गोपाल गौशाल के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंका, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष रमेश सुराना, पूर्व अध्यक्ष जीवनमल सुराना, जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला समिति की ललिता बोथरा, नगांव अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद आलमपुरिया व महावीर प्रसाद किल्ला, सचिव सुनील कुमार आलमपुरिया, नगांव राजस्थानी युवक संघ के उपाध्यक्ष झुमर ,मारवाङी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा की अध्यक्ष निमिषा अग्रवाल , कोषाध्यक्ष मुस्कान जाजोदिया, मायुंम नगांव शाखा के अध्यक्ष विनायक अग्रवाल सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे । महेश नवमी उत्सव को सफल बनाने मे सचिव महावीर झंवर, पूर्व सचिव जगदीश प्रसाद दरक , बिनोद कुमार धूत, जुगल किशोर धूत, अभिषेक दरक, मनीष माहेश्वरी, नितिन मुंदङा, नीतू माहेश्वरी, रुचि पेङीवाल, स्नेहा गगङ, शर्मिला माहेश्वरी व वंदना पेङीवाल का सहयोग सराहनीय रहा । कार्यक्रम की सफलता पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत कुमार माहेश्वरी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```