मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने हर्षोल्लास से मनाया सावन का सिंजारा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने हर्षोल्लास से मनाया सावन का सिंजारा

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा परशुराम भवन में अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा की अध्यक्षता में "सावन का सिंजारा" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


सभी उपस्थित बहनों का पारंपरिक आत्मीयता के साथ स्वागत शाखा की वरिष्ठ सलाहकार सरला काबरा, सरोज मित्तल, इंदिरा जिंदल, वंदना सोमानी, मंजू पाटनी एवं शारदा केडिया द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें "सोलह सिंगार प्रतियोगिता" और "रैंप वॉक" प्रमुख रहीं। बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही दिव्या पारीक द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोक संस्कृति से सजी मनभावन नृत्य प्रस्तुति, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी बहनों ने राजस्थानी लोकगीतों पर झूमकर नृत्य किया और सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया।


इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशीला मालू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ठ अतिथियों में स्वाती धारीवाल प्रोफेसर कविता गग्गड़, मोना गोड, समीक्षा जैन एवं सीमा सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


 सभी भाग लेने वाली बहनों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया।


इस आयोजन में मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा सभी पदाधिकारी बहनों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


कार्यक्रम की संयोजिका विद्या कुंडलिया, रेखा गोयल, अनीषा अग्रवाल, राजश्री कुचेरिया एवं संगीता बुचा थी जिन्होंने कार्यक्रम में अपने दायित्व को बखूबी निभाया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलिया द्वारा प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```