लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 


गुवाहाटी। लायंस क्लब की नवगठित शाखा लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह विवांता होटल मे आयोजन किया गया। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यो को शपथ दिलाई गई। यह आयोजन न केवल उत्साह और गौरव से भरपूर था, बल्कि सेवा और एकता की एक नई प्रेरणा का संचार भी करता रहा।समारोह की अध्यक्षता लायंस जिलापाल पंकज पोद्दार ने की। इस ऐतिहासिक अवसर के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख आकर्षण के रूप में पुर्व जिलापाल एम.पी. अग्रवाल, इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी ने संस्थापक पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष के रुप मे अनुप कुमार जाजोदिया,संस्थापक सचिव मनीष जैन, संस्थापक कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार अग्रवाल ने पद की शपथली।क्लब को 12 नए क्लबों में सबसे अधिक सदस्यों वाले क्लब के रूप में सम्मानित किया गया।क्लब को फ्रेमयुक्त चार्टर सर्टिफिकेट, गोंग और गेवेल, एवं जॉइनिंग किट्स भेंट किए गए।समारोह में 5 नए सदस्य क्लब में शामिल हुए, जिन्होंने आधिकारिक रूप से लायनिज़्म की शपथ ली। जिनमे दिनेश सिकरिया, अंजू सिकरिया,ज्योति जाजोदिया,लायन नेहा जैन,लायन अर्चना शर्मा सभी सदस्यों ने क्लब द्वारा निर्धारित ब्लू एवं व्हाइट ड्रेस कोड में भाग लिया और क्लब के लोगो वाले दुपट्टे पहनकर एकता, अनुशासन और गौरव का प्रतीक प्रस्तुत किया।सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र और समाज की सेवा में अपने तन-मन-धन को समर्पित करेंगे तथा लायनिज़्म की मूल भावना “सेवा ही सर्वोपरि” को सदैव निभाएंगे।सलाहकार संजय जैन की प्रेरणादायक उपस्थिति और मार्गदर्शन ने सभी सदस्यों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।यह आयोजन केवल एक औपचारिक समारोह नहीं था, बल्कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड के सेवा, एकता और समर्पण की एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```