जुबिन के परिजनों से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, दी श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जुबिन के परिजनों से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, दी श्रद्धांजलि

 


गुवाहाटी। हरदिल अजीज गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन से पूरा राज्य शोक में डूबा है। इस दुःख की घड़ी में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जुबिन के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर समाज की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से भेजा गया शोक संदेश भी जुबिन गर्ग की धर्मपत्नी गरीमा सइकिया गर्ग को सौंपा गया। प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, प्रांतीय संगठनमंत्री मनोज काला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, प्रांतीय बंधुत्व विकास संयोजक प्रदीप भुवालका, अशोक अग्रवाल, किशोर काला, दिनेश अग्रवाल, सम्मेलन की गुवाहाटी स्थित विभिन्न शाखाओं से सूरज सिंघानिया, अजित शर्मा, अनुज चौधरी, पवन जाजोदिया, सुशील बजाज, संतोष शर्मा, मंजु भंसाली, शांति कुंडलिया, रश्मि जैन, अरविंद सराफ, अमित कंसल मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी लोगों ने महान गायक जुबिन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन परिवार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जुबिन केवल असम के नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के एक समर्पित कलाकार थे, जिनकी आवाज और कला लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने जुबिन की आत्मा की शांति एवं सदगति हेतु प्रार्थना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```