जुबिन के घर जाकर जेसीआई परिवार ने दी श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जुबिन के घर जाकर जेसीआई परिवार ने दी श्रद्धांजलि

 


गुवाहाटी। असम के लोगों के दिलों में बसने वाले महान गायक जुबिन गर्ग के निधन से समस्त राज्यवासी दुखी है। इस दुःख की घड़ी में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल जेसीआई जोन 25 का एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को काहिलीपाड़ा स्थित जुबिन गर्ग के निवास स्थान पर जाकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा सइकिया गर्ग से मुलाकात कर जेसीआई परिवार की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान संवेदना संदेश भी जुबिन गर्ग की धर्मपत्नी गरीमा सइकिया गर्ग को सौंपा गया। जेसीआई जॉन 25 अध्यक्ष गुंजन हरलालका के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में जेसीआई के वरिष्ठ सदस्य रमेश चांडक, पूर्व जोन अध्यक्ष मनीष खाटूवाला, रश्मि खाटूवाला, श्वेता सोमानी, उपाध्यक्ष सुमित पोद्दार, जेसीआई एल्यूमिनी अध्यक्ष सुमीत सेठी, जॉन मीडिया समन्वयक विवेक सांगानेरिया, गुंजन संथोलिया, मृदुल डेका, निधि सरावगी, स्वाति सेठी, बनश्री आदि सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सभी में जुबीन गर्ग की परिसर में लगी फोटो के समक्ष अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```