पू प्र मा स ने नवरात्रा उत्सव मे नाच गाना,डांडीया मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन न करने का अनुरोध किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पू प्र मा स ने नवरात्रा उत्सव मे नाच गाना,डांडीया मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन न करने का अनुरोध किया


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने समस्त असमवासी मारवाड़ी समाज के लोगों से विनम्र आग्रह किया कि इस बार नवरात्रि उत्सव पर किसी भी प्रकार के नाच-गान, डांडिया आदि मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन न करें।


हमारे असम के चहेते और सर्वप्रिय कलाकार स्व. जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से पूरा मारवाड़ी तथा स्थानीय समाज गहरे शोक में है। हर जाति-धर्म के लोग इस दुःख में बराबर के सहभागी हैं। आज उनकी अंत्येष्टि सम्पन्न हो चुकी है और जब तक उनके सत्कर्म एवं श्राद्धादि के संस्कार पूरे नहीं हो जाते, तब तक हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम स्थानीय समाज के भावनाओं का सम्मान करें।ऐसे समय में हमें भी इस शोक में सहभागी होकर स्थानीय समाज के साथ अपनी आत्मीयता और अटूट संबंधों को प्रकट करना चाहिए। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर किसी भी प्रकार के नाच-गान और डांडिया से परहेज़ कर हम यह संदेश देंगे कि हम केवल एक समाज ही नहीं अपितु इस प्रदेश की कला- संस्कृति के साथ गहराई से जुड़े हैं।आप सभी से निवेदन है कि इस कठिन घड़ी में हम सब मिलकर संयम और संवेदना का परिचय दें। यही स्व. जुबीन गर्ग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और स्थानीय समाज के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें