स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा 2025 प्रतियोगिता के तहत होजाई पौर सभा ने दुर्गा पूजा समितियां को किया पुरस्कृत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा 2025 प्रतियोगिता के तहत होजाई पौर सभा ने दुर्गा पूजा समितियां को किया पुरस्कृत

 


रमेेश मुन्दड़ा 


होजाई। स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा 2025 प्रतियोगिता के तहत होजाई पौर सभा ने पौर सभा इलाके की 57 दुर्गा पूजा समितियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समितियों व पांच पूजा समितियां को संत्वना पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम होजाई पौर सभा के सभा कक्ष में बुधवार संध्या को आयोजित हुआ। उक्त पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता होजाई पौर सभा की सभानेत्री चतुर्थी रानी विश्वास ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष। इस दौरान मंच पर आसीन थे होजाई पौर सभा के कार्यकारी अधिकारी असीम ज्योति कलिता, समाजसेवी उमाशंकर गोस्वामी,स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा 2025 प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के संयोजक व समाजसेवी उत्तम कुमार दास, समाजसेवी अशोक केजरीवाल, अवसर प्राप्त शिक्षक नीताई चंद्र दास व युवा अधिवक्ता व समाजसेवी निखिल कुमार मूंदड़ा। कार्यक्रम के प्रारंभ में असम के प्राण शिल्पी जुबीन गर्ग की प्रतिछवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। 


इसके बाद कार्यक्रम के उद्देश्य की व्याख्या पौर सभा के कार्यकारी अधिकारी असीम ज्योति कलिता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था।


इसके बाद निर्णायक मंडली के सदस्य नीताई चंद्र दास ने अपने संबोधन में पूजा के दौरान निर्णायक मंडली द्वारा किए गए दुर्गा पूजा के पंडालों के दौरे के अनुभवों को साझा किया और बताया कैसे मंडली के सदस्यों ने अपने विवेक से बारीकी से स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त पहलुओं पर नजर डालते हुए निर्णय तक पहुंचे।


मुख्य अतिथि होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त होजाई हम सभों की जिम्मेदारी है। इसमें अकेली सरकार या पौर सभा कुछ भी नहीं कर सकती, प्रयास के अलावा। उन्होंने सभी लोगों से आवाहन किया कि आओ हम सब मिलकर स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त होजाई का संकल्प ले।


इस के बाद होजाई पौर सभा इलाके की 57 दुर्गा पूजा समितियां को प्रशंसा पत्र व नाहर गाछ की पुली प्रदान की गई। तत्पश्चात निर्णायक मंडली ने श्रेष्ठ पूजा समितियां की घोषणा की जिसमें प्रथम पुरस्कार होजाई के विष्णुपल्ली स्थित अभिनव दुर्गा पूजा समिति को, द्वितीय पुरस्कार शिवबाड़ी रोड स्थित श्री श्री सत्यनारायण मंदिर पूजा समिति ( नेपाली मंदिर), तृतीय पुरस्कार रामकृष्ण सेवा आश्रम दुर्गा पूजा समिति को प्रदान किया गया।


वहीं, होजाई के बोरदोलोई कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा समिति, हरिजन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, गीता मंदिर दुर्गा पूजा समिति, गला पट्टी स्थित व्यवसाय दुर्गा पूजा समिति व कृष्ण नगर बॉयज स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति को संत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी व मान पत्र प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```