धनतेरस पर सुबह 8 से रात 10 तक कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें टाइमिंग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धनतेरस पर सुबह 8 से रात 10 तक कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें टाइमिंग

 


दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। ये पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व की शुरूआत धनतेरस से होती है। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इसे खरीदी का महामुहूर्त भी कहते हैं। इस दिन लोग सोना-चांदी, इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे-टीवी, फ्रीज, गीजर, बर्तन और फर्नीचर सहित अनेक चीजें खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन खरीदी के शुभ मुहूर्त कब-कब हैं, आगे जानें इनकी टाइमिंग…


धनतेरस 2025 शॉपिंग मुहूर्त

सुबह 07:53 से 09:19 तक

दोपहर 12:12 से 01: 38 तक

दोपहर 01:38 से 03:05 तक

दोपहर 03:05 से शाम 04:31 तक

शाम 05:57 से 07:31 तक

रात 09:05 से 10:38 तक


धनतेरस 2025 विशेष शुभ मुहूर्त

दोपहर 11:39 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)

सुबह 08:43 से 11:02 तक (वृश्चिक लग्न)

दोपहर 02:49 से शाम 04:16 तक (कुंभ लग्न)

शाम 07:17 से रात 09:13 (वृषभ लग्न)


धनतेरस पर बर्तन क्यों खरीदते हैं?

वैसे तो धनतेरस पर किसी भी चीज की खरीदी की जा सकती है लेकिन लोग इस दिन बर्तन जरूर खरीदते हैं। इसके पीछे एक मान्यता जुड़ी हुई है। प्रचलित कथा के अनुसार धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत लेकर प्रकट हुए थे। ये अमृत एक कलश के अंदर था जो बर्तन का ही एक रूप है। इसलिए ऐसा मानते हैं कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ होता है।


धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ क्यों?

धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा भी है। इसके पीछे एक ज्योतिषी कारण है। उसके अनुसार सोना गुरु ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत ही शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसलिए ऐसा कहते हैं शुभ मौकों पर जैसे धनतेरस पर खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है।


धनतेरस पर कौन-सी चीजें न खरीदें?

धनतेरस पर कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि इनकी खरीदी अशुभ फल देने वाली मानी गई है। अगर आप धनतेरस पर बर्तन खरीदना चाहते हैं लोहे या स्टील के बर्तन के अलावा अन्य धातुओं के बर्तन खरीदें। इसके अलावा कांच का सामान, धारदार चीजें जैसे-चाकू, कैंची न खरीदें। इसके अलावा यूज एंड थ्रो वाली चीजें खरीदने से भी बचें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```