लायंस क्लब सीकर अध्यक्ष मणि शंकर काबरा ने बताया कि लायंस क्लब के चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत दिव्य ज्योति दृष्टिहीन कल्याण समिति को ब्रेल लिपि से पढ़ाई की सुविधा हेतु एक कंप्यूटर उपलब्ध करवाया गया है।
क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि सीकर के पवन कुमार ध्रुव शर्मा परिवार हॉल नोएडा द्वारा अपने पूजनीय पिताजी स्व विजय कुमार शर्मा माताजी स्व.श्रीमती शकुंतला देवी (डोलियां)की स्मृति में लायंस क्लब सीकर की प्रेरणा से नेत्रहीन बच्चों को कंप्यूटर सेट दिया गया है सीकर में इस प्रकार की संस्था कल्याण के कार्य कर रही है।यह बहुत अच्छी बात है।
प्रोजेक्ट चेयर पर्सन लायन अंकुर बहड़ ने बताया कि सेवा सप्ताह में मेम्बर्स उत्साह एवं जोश के साथ भागीदारी दे रहे है। आज लायंस अशोक शर्मा, नवरंग अग्रवाल , डॉ जे पी गोयल,कृपाल सिंह शेखावत,शिव कुमार अग्रवाल, हरि प्रसाद मोदी, पवन सराफ,मनोज जालान, डॉ उमेश त्रिवेदी,अनिल बेड़ियां,प्रलाद राय टांक,गणेश अग्रवाल,संस्था संचालक श्री मती नीमा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें