राजस्थान में अब पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजस्थान में अब पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 

विनोद इनाणीया

सीकर। सीकर के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब यहाँ के पर्यटन विशेषज्ञ कृपाल सिंह को कोटा एवं हाड़ौती ट्रैवल मार्ट प्रमोशन में भाग लेने के लिए संसद भवन, नई दिल्ली आमंत्रित किया गया।


इस आयोजन का उद्देश्य हाड़ौती क्षेत्र – कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां – की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को देशभर के पर्यटन विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करना था।


इस अवसर पर सम्मानित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यटन विभाग के अधिकारीयो तथा देशभर से आए लगभग 100 ट्रैवल प्रोफेशनल्स को संबोधित किया तथा आगामी 2,3 एवं 4 जनवरी को सभी को कोटा ट्रैवल मार्ट में आमंत्रित किया ।कृपाल सिंह ने बताया संसद भवन जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर हाड़ौती की संस्कृति और पर्यटन को ओर अधिक जानना हमारे लिए गर्व की बात है क्योकि हाड़ौती में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु सब चीज़े उपस्थित है।जैसे कि नादिया , लेक, मुकुंदरा वाइल्ड लाइफ़ सफारी , चंबल रिवर फ्रंट , गार्डीया महादेव जैसे धार्मिक स्थल एवं सात अजूबे।इसके साथ ही बूंदी की प्राकृतिक सौंदर्यता , बारां की शिल्पकला इत्यादि इसमें चार चांद लगाती है ।हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक पर्यटक कोटा और आसपास के क्षेत्रों की आत्मा को महसूस करें और यहां की असली सुंदरता को जानें।इसके पश्चात सभी को लोकसभा एव राज्यसभा का अवलोकन कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```