मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की पांचवी कार्यकारिणी सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की पांचवी कार्यकारिणी सभा संपन्न

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की वर्ष 2025-26 की पांचवी कार्यकारिणी सभा फैंसीबाजार स्थित गुवाहाटी शाखा के कार्यालय में आयोजित की गई। सभा की शुरुआत अध्यक्ष नमीता दुधेरिया के स्वागत भाषण और दिवंगत आत्माओं और विश्व शांति के लिए मौन के साथ हुई। सचिव जया पारीक ने पिछली सभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष ममता सेठी ने आय-व्यय का विवरण दिया। सभा में सदस्यों के सामने 5 नवंबर को आगामी होने वाले शाखा के रजत जयंती महोत्सव के ऊपर विशेष चर्चा की गई और इसकी रूपरेखा सदस्योंओ के साथ चर्चा की गई। रजत जयंती महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए सदस्योंओ ने अपने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। रजत जयंती के लिए कुछ विशेष विचारों पर चर्चा की गई, जैसे कि मेघदूत होटल में आयोजित करना, सभी सदस्योंओ के लिए एक जैसी साड़ी तैयार करवाना, आयोजन के लिए शाखा में शाखा की स्मारिका का विमोचन भी करने का निर्णय लेना, शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों के सम्मान के लिए प्रतीक चिन्ह और चुनडी का दुपट्टा देने का निर्णय लेना। इसके अलावा, रजत जयंती के अवसर पर गणेश वंदना और शाखा सदस्योंओ द्वारा नृत्य का प्रदर्शन भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभा में पूर्व अध्यक्ष पिंकी बेगांनी, प्रेमलता सिंघानिया, नीलम भजनका के अलावा उपाध्यक्ष कविता अग्रवाल, प्रभा चौरडिया, कार्यकारिणी सदस्या सुनीता सर्राफ और चांदनी वेद सभा में उपस्थित थीं। अंत में सचिव जया पारीक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें