लखीमपुर में जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का कैंडल मार्च - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का कैंडल मार्च

 



असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने “Candle Light March for Justice” कार्यक्रम आयोजित किया।


शाम लगभग सात बजे लखीमपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय के सामने से यह कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए।


इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद रिपुन बोरा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव डॉ. जयप्रकाश दास ने भाग लेकर रैली का नेतृत्व किया।


जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में “जुबिन को न्याय दो” की मांग करते हुए अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें