सेवा ही लायंस का पहला कर्तव्य: लायन बाजपेई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेवा ही लायंस का पहला कर्तव्य: लायन बाजपेई

 

खाटू श्याम। लायंस क्लब का सीकर के अतिथ्य में लायंस इंटरनेशनल जिला 3233 E-1की द्वितीय कैबिनेट की बैठक खाटू श्याम मे आयोजित की गई। जिसमें जिलापाल लायन सुधीर बाजपेई ने कैबिनेट के सभी पदाधिकारियों सदस्यों से मानव सेवा में अग्रणी रहने का आव्हान किया।आथित्य क्लब के सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि रविवार 7.12.25 को खाटू श्याम के होटल रिजेंटा में हुई द्वितीय जिला कैबिनेट मीटिंग में ग्वालियर,गंगानगर, जयपुर, बीकानेर सहित चूरू, झुंझुनू,सीकर के समस्त लायंस पदाधिकारियों ,सदस्यों ने भाग लिया। तथा अपने रीजन की क्लबों की प्रगति रिपोर्ट तथा भावी सेवा प्रोजेक्टों की कार्य योजना बताई।लायंस जिला सचिव रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिलापाल एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेई ,लायंस जिला प्रशासक लायन सुमेर जैन, पूर्व जिलापाल लायन जी एस गर्ग के प्रेरणादायी एवं पूर्व जिलापाल लायन एस के केजरीवाल का सकारात्मक मार्गदर्शन व लायंस जिला उपाध्यक्ष प्रथम लायन आशुतोष वशिष्ठ,लायंस जिला उपाध्यक्ष द्वितीय लायन राजेंद्र मदान के सारगर्भित संबोधन, के साथ रामगोपाल बियानी,संपत्ति मिश्रा, पतिश पंजाबी सहित करीब 200 सदस्यों की उपस्थिति में यह विशाल बैठक हुई।


कार्यक्रम की शुरुआत में लायन्स क्लब सीकर के अध्यक्ष मणि शंकर काबरा ने स्वागत भाषण में पधारे सभी सम्मानित सदस्यों का अभिवादन किया।


 रीजन चेयर पर्सन लायन कृपाल सिंह शेखावत ,लायन राजीव लोचन शर्मा,शिव कुमार अग्रवाल,अशोक शर्मा,अंकुर बहड़,पवन सराफ,नवरंग अग्रवाल,हरिप्रसाद मोदी,गणेश अग्रवाल,लायन आरिफ,विनोद अग्रवाल,नेमीचंद जांगिड़,मनोज जालान,सुरेश डोलियां ने आए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह,साफ़ा,मोती माला,श्याम दुप्पटा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।


अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन कृपाल सिंह शेखावत ने लायंस क्लब के सेवा प्रकल्पों में सदैव सक्रिय रहने की शपथ के साथ तथा आथित्य क्लब लायंस क्लब सीकर की मेजबानी की भूरी भूरी प्रशंसा के साथ सबका आभार प्रकट किया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```