चापरमुख के बेटे सुमित ने ऑल इंडिया इंटरजॉनल कराटे चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल कर बढाया गौरव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चापरमुख के बेटे सुमित ने ऑल इंडिया इंटरजॉनल कराटे चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल कर बढाया गौरव


 सोयल खेतान, रोहा


क्रीडा संघ ने अभिनंदन कर दी बधाईयां


रोहा के चापरमुख के सु संतान सुमित दास ने नई दिल्ली में अनुष्टित ऑल इंडिया इंटरजॉनल कराटे चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही बधाईयों का तांता लगा हुवा है।


रोहा के चापरमुख आटिगांव निवासी दीपमनी दास और जानकी भुंया दास के पुत्र तथा कराटे खिलाड़ी सुमित दास ने नई दिल्ली के टालकटरा ईंडोर स्टेडियम में गत 1और 2दिसंबर को अनुष्टित चौथा ऑल इंडिया इंटरजॉनल कराटे चैम्पियनशिप में नोर्थ ईस्ट जॉन को प्रतिनिधित्व कर कुमिटे (जूनियर) व्यक्तिगत शाखा के -68,केजी ईभेंट में रजत पदक हासिल कर समस्त रोहा,चापरमुख और परिवार का नाम रोशन करने पर खुशी की लहर व्याप्त है।मालोम हो की सुमित ने इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले स्वर्ण और रजत पदक हासिल करने में सक्षम रहा।


साथ ही सुमित के ईस कृतित्व की खबर प्राप्त होते ही चापरमुख आंचलिक क्रीड़ा संघ के सचिव विरिंची वरुबा और प्रचार सचिव विनय कृष्ण दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल सहित रोहा आंचलिक वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार शर्मा, पत्रकार सोयल खेतान,उदीयमान कवि राजेश नंदी सुमित के घर उपस्थित हो फुलाम गमछा उढाकर बघाईयां दे उज्वल भविष्य की कामना की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें