हरिओम स्माइल गुवाहाटी शाखा ने सेवा संग साधना धार्मिक इकाई का गठन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

हरिओम स्माइल गुवाहाटी शाखा ने सेवा संग साधना धार्मिक इकाई का गठन किया


गुवाहाटी। हरिओम स्माइल गुवाहाटी शाखा की एक सभा रेहाबाडी स्थित नारायण हाइट्स में आयोजित की गई। जिसमें सेवा संग साधना नामक एक आध्यात्मिक इकाई का गठन किया गया। शुरुआत मे 40 सदस्यो ने इस टीम की सदस्यता ग्रहण की। सेवा संग साधना अध्यात्म की राह पर चलते हुए सभी के जीवन को सुखमय बनाने के मकसद से कार्य करेगी। हरि ओम स्माईल एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य है समस्त विश्व में ना कोई तन से, ना कोई मन से अपंग रहे।इस संस्था की संस्थापिका मोनिका सिंघल है जो सर्वे भवन्तु सुखिन के भाव से निष्काम सेवा और समस्त विश्व को साधना के जरिए रोगमुक्त करना सिखा रही हैं।


सेवा संग साधना टीम का उद्देश्य है निष्काम सेवा और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ते जाना।यह टीम सामूहिक साधना के जरिए बीमार लोगों को स्वस्थ करती है।निष्काम सेवा के अंतर्गत हवन सेवा,गौसेवा, वृद्धाश्रम सेवा,लंगर सेवा,स्कूल सेवा, गुरुमेहर सेवा इत्यादि सेवाएं देती हैं।जिनकी ज़िमेदारी आज की सभा में प्रिया अग्रवाल, रूपा गोलछा, शुभा सराफ़, विनीता जैन, सविता गरोड़िया, शिल्पा जिंदल, निशा गुप्ता उपस्थित थी।यह टीम महीने में एक बार आपस में मिलेंगी दैनिक हवन,सामूहिक साधना करेगी,फिर सेवाओं के मुद्दे पर विचार विमर्श करेगी।


जब भी गुरु मां मोनिका सिंघल गुवाहाटी आएंगी तो इस टीम के सदस्य और उनके परिवार को गुरुमा के साथ मिलने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा।हरि ओम स्माईल सेवा संग साधना गुवाहाटी टीम की पहली सभा रेहाबाड़ी,स्थित नारायण हाइट्स अपार्टमेंट में संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें