श्री भारत वर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा ने आयोजित किया पाँच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री भारत वर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा ने आयोजित किया पाँच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  

गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा (पूर्वांचल समिति) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।


यह शिविर विजयनगर तथा उसके आसपास के गाँवों को केंद्र में रखकर समाज के स्वास्थ्य विकास और मानव सेवा को लक्ष्य बनाते हुए श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा (पूर्वांचल समिति) तथा श्री दिगंबर जैन पंचायत, विजयनगर के संयुक्त सहयोग से आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दाँत, आँख, कान, गला, हृदय, हड्डी एवं सामान्य रोगों की जाँच की गई। शिविर में डेंटल उपचार,नेत्र परीक्षण, ई.एन.टी. टेस्ट, एक्स-रे, ई.सी.जी., पैथोलॉजिकल लैब टेस्ट, जनरल ओ.पी.डी. इत्यादि आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। रंगामाटी, नोहिरा (कुलदुंग), धनटोला, मोनीयारी तिनियाली आदि गांवो मे शिविर में वरिष्ठ नागरिकों, गृहिणियों और बच्चों सहित लगभग 1500 लोगों ने स्वास्थ्य जाँच करवाई तथा इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।यह आयोजन डॉ. संतोष जैन ‘काला’, (पूर्वांचल कार्याध्यक्ष) के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस आयोजन में खंडेलवाल कोर कमिटी एवं महिला विंग के सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्पण और सेवा भाव से दायित्व निभाया। शिविर मे सुभाष बडजात्या, रामचंद्र सेठी, मनोज काला, अनिल सेठी, सुनील छाबड़ा, मनीपाल पाटनी, सुरेश गंगवाल, ललित आजमेरा, अजय बागड़ा, कुसुम छाबड़ा, अंजली विनायक्या, अल्का जैन, रेखा जैन, प्रियांका पाटनी, शिखा छाबड़ा, पूजा जैन, रितु जैन, स्वेता जैन, नीलम जैन, सुधा जैन, मंजू गोढ़न, रेनू बकलीवाल, अल्का जैन (केदार रोड), नेहा जैन, विद्या जैन आदि ने सहयोग दिया।अत्याधुनिक मेडिकल बस की सहायता से गाँव–शहर के सामान्य लोगों को बिना किसी खर्च के उपचार सुविधा प्रदान कराना — स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय और अनुकरणीय सामाजिक पहल के रूप में दर्ज हुआ।


गाँव और शहर के लोगों ने इस मेगा स्वास्थ्य अभियान की सराहना करते हुए कहा —

“सेवा ही धर्म है — और यह आयोजन उसका सर्वोत्तम उदाहरण है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```