बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एमपीएल सीजन-14 के साथ डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एमपीएल सीजन-14 के साथ डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज


बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच, बंगाईगांव शाखा के द्वारा आयोजित MPL-Season-14 यानी मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन -14 एवं पहले डे एंड नाइट प्रीमियर लीग का शानदार आगाज शुक्रवार को बिरझोरा हायर सेकेंडरी स्कूल के विशाल ऐतिहासिक मैदान में हुआ। उद्घाटन सत्र को यादगार बनाने के लिए आतिशबाजी, ट्राफी का अनावरण आदि कई तरह के कार्यक्रम रखे गए थे। इस अवसर पर विधायिका दीप्तिमय चौधरी के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति तथा क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अतिथियों का फुलोम गमोछा से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों द्वारा असम के जाने माने गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग की प्रतिछवि पर श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन सत्र में सांसद फनी भूषण चौधरी ने अपनी उपस्थिति से सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाला ने अतिथियों की उपस्थिति में मंच का झंडारोहण किया तथा सचिव धीरज शर्मा ने इसमें सहयोग किया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाला ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। विधायिका दीप्तिमय चौधरी ने अपने संबोधन में सुंदर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे खेलों से अच्छे खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं। इसके पश्चात सभी 6 टीमों प्राइम टाइटंस ( प्रायोजक-दीपक सुरेका, विवेक अग्रवाल), श्रीद्धी शक्ति पलटन ( प्रायोजक-राजीव अग्रवाल) , रॉयल स्ट्राइर्कस ( प्रायोजित-विकास शर्मा), एम आर राइडर्स ( प्रायोजक-रोहित जैन, मनीष जैन), बॉल बर्नर्स ( प्रायोजक-पीयूष सुराणा), सुपर सिक्सर्स ( प्रायोजक-पवन पारख) के खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों से परिचय कराया गया। विधायिका दीप्तीमय चौधरी एंव मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने सभी अतिथियों की उपस्थिति में चमचमाती ट्राफी का अनावरण किया एव खेल की शुरुआत की घोषणा की। अनावरण के साथ ही पूरा मैदान आतिशबाजी से चमचमाने लगा। टूर्नामेंट में पहला मैच सीनियर इलेवन तथा बंगाईगांव जिला क्रिकेट संघ 11 के बीच खेला गया तथा इसके बाद तीन लीग मैच खेले गए।


महेश कुमार अग्रवाल के गरिमामय एवं कुशल संचालन में आयोजित स्मरणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान जिला परिषद के सदस्य शशि मोहन मेधि, बीडीएसए के सचिव विकास पाठक, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र हरलालका, शाखा अध्यक्ष अनिल सुराणा, महिला शाखा अध्यक्षा मंजू दुग्गड़, सम्मेलन के अनेक सदस्यों के अलावा समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की प्रशंसनीय उपस्थित रही। इस क्रिकेट टूर्नामेंट को आकर्षणीय बनाने में खेल संयोजक जयदेव भाटी,आशिष शर्मा तथा अमित पंचारिया गत कई दिनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इस चार दिवसीय क्रिकेट के महाकुंभ का समापन 26 जनवरी को होगा। उद्घाटन सत्र को सफल करने में मंच के वरिष्ठ सदस्य निर्मल बैद, सरजीत सिंह भारी, संजीव शर्मा, पीयूष सुराणा, तथा मनीष लखोटिया के साथ मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों का विशेष सक्रिय सहयोग रहा। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाला ने सभी समाज बंधुओं से क्रिकेट के इस महान टूर्नामेंट में सभी दिन उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```