चार दिवसीय पारीक प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन - 3 का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चार दिवसीय पारीक प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन - 3 का समापन

 



पारीक युवक परिषद, गुवाहाटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय पारीक प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-3 प्रतियोगिता का आयोजन मालीगांव स्थित रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में समाज की 8 टीमें पारीक पेन्थर्स, पारीक XI इटानगर, पराशर स्टराइकर्स, पराशर लॉयन SST, पराशर टाइटन्स, पराशर जायंट्स, पराशर वॉरियर्स, पराशर अम्बे ने भाग लिया। 


प्रथम सेमीफाइनल मैच में पराशर जायंट्स एवं पराशर वॉरियर्स के मध्य मुक़ाबले में वॉरियर्स की टीम विजेता रही एवं द्वितीय सेमीफाइनल मैच में पराशर टाइटन्स एवं पराशर पेन्थर्स के मध्य मुक़ाबले में पेन्थर्स की टीम विजेता रहीं। 


मेगा फ़ाइनल मुक़ाबला पराशर पेन्थर्स एवं पराशर वॉरियर्स के मध्य खेला गया । जिसमें पराशर वॉरियर्स की टीम विजेता रही।


युवक परिषद के संयुक्त मंत्री राजेश पारीक ने बताया कि मेन आफ दी सीरीज़ का खिताब अभिषेक व्यास एवं बेस्ट बैट्समैन का खिताब अंकित पारीक तथा बेस्ट बोलर का खिताब दिनेश जोशी एवं बेस्ट फेयरप्ले टीम का पुरस्कार पराशर जायंट्स को प्रदान किया गया।


समापन समारोह में पारीक युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जोशी, पारीक प्रीमियर लीग के चेयरमैन रमेश पारीक (सरदारशहर), पारीक सभा के अध्यक्ष दिनेश पारीक, महिला परिषद की अध्यक्षा कौशल्या व्यास तथा समाज के वरिष्ठ सदस्यगण श्याम सुंदर पारीक, रमेश पारीक, परेश पारीक, शिव कुमार पारीक, अशोक जोशी CA, लादुराम पारीक, श्रीचंद पारीक, वित समिति संयोजक इन्दरचन्द पारीक, श्याम सुंदर पारीक (छापर), अमित पारीक, मुकेश पारीक, अरविंद पारीक, राकेश पारीक, नन्दकिशोर पारीक CA, सुरेश पारीक, महावीर पारीक, तुलसीराम पारीक, सीताराम पारीक सहित समाज के गणमान्य लोग एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। 


क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन व समापन समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने में परिषद के सदस्यगण पवन पारीक, रतन पारीक, सिद्धार्थ पारीक, नारायण पारीक, रमेश पारीक (धोद), देवेश पारीक, प्रमोद पारीक, अजय पारीक, अशोक पारीक, गौतम पारीक, प्रदीप पारीक, महावीर पारीक, रजत पारीक, दीपक पारीक, किशन पारीक, संजय पारीक, कौशल पारीक, मुकेश शर्मा, अंशुल पारीक, विवेक पारीक, रामजी पारीक सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


कोषाध्यक्ष परमेश्वर पारीक ने बताया कि इस खेल आयोजन में क्रिकेट के अलावा समाज के बच्चों एवं मातृशक्ति ने विभिन्न इण्डोर खेलों की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं समाज के युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए बालीपाड़ा, रांगापाड़ा, बंगाइगाँव, बरपेटा, जोरहाट, बिलासीपाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पारीक समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही तथा इस आयोजन के शीर्षक प्रायोजक रमाकांत पारीक (जीबीडी गुर्प,जयपुर), को-प्रायोजक परेश पारीक (गोगासर), अमित पारीक (श्रीडुंगरगढ़), हिमांशु पारीक (श्री डुंगरगढ़), राकेश पारीक (हर्ष), अशोक जोशी CA (श्रीडुंगरगढ़), फुड प्रायोजक इन्दर चन्द पारीक (श्रीडुंगरगढ़), हिमांशु पारीक (श्रीडुंगरगढ़), सांवरमल पारीक व मनीष पारीक (इटानगर), नन्दकिशोर पारीक CA (तिवाड़ी की ढाणी), रामचन्द्र पारीक (बालीपाड़ा), दुर्गादत पारीक (धोद) व श्रीराम पारीक (पिलानी), रमेश जी पारीक (सरदारशहर) व रतन जी पारीक (ढांढण) तथा एसोसिएट प्रायोजक श्याम सुंदर पारीक (निम्बी जोधां), अमित पारीक CS (सागु), नारायण पारीक CA (नोखा), पवनजी पारीक (रांगापाड़ा), श्रीधर पारीक (बरपेटा), प्रदीप पारीक (रत्न भण्डार) तथा ट्रार्फी प्रायोजक श्रवण पारीक (धोद) एवं टी-शर्ट प्रायोजक देवेश पारीक (राजासर) तथा लाइव स्ट्रीमिंग प्रायोजक नरसिंग पारीक (पारीक मार्केटिंग) सहित सभी सिल्वर एवं बैनर प्रायोजकगणो को सम्मानित करके उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें