चापरमुख बी बी हंसरीया हायरसेकेंडरी में 7.5करोड रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन की विधायक ने रखी आधारशीला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चापरमुख बी बी हंसरीया हायरसेकेंडरी में 7.5करोड रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन की विधायक ने रखी आधारशीला

 


सोयल खेतान, रोहा


वर्ष 2026में डॉ एच बी शर्मा का सिएम होना निश्चित:-विधायक


चापरमुख बी बी हंसरीया हायरसेकेंडरी में 7.5करोड रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन की विधायक ने रखी आधारशीला रख निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


रोहा के चापरमुख के बिचोबिच स्थित एतिज्यमंडित बी बी हंसरीया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज ग्रामीण उन्नतिकरन योजना आरआईडीएफ(XXX)के वर्ष 2025-26के तहत 7.5करोड रुपयों की लागत से निर्मित होने वाले नये भवन निर्माण कार्य की 61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि के विधायक शशिकांत दास ने आधारशीला रख भवन निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया।


आधारशिला रख विधायक ने ईस पदक्षेप के लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा और शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पैगु की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की वर्ष 2026में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा का सीएम होना निश्चित होवा है और हम आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षण संस्थान सहित सामग्रिक विकास के दिशाओं में बढते जायेंगें।


रोहा मीन महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ कृष्ण कांत तामुली द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किये गये आधारशीला कार्यक्रम में बी बी हंसरीया हायरसेकेंडरी की प्राचार्या माला रानी बोरा,विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष एम बाहादुर छैत्री,चापरमुख गांव पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन सईकीया सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षयत्री, विद्यार्थी, विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```