तेजपुर जागृति शाखा ने धूमधाम से मनाया मंच का 42वाँ स्थापना दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेजपुर जागृति शाखा ने धूमधाम से मनाया मंच का 42वाँ स्थापना दिवस

 



तेजपुर: मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 42वाँ स्थापना दिवस 20 जनवरी 2026 को स्थानीय फूड ज़ोन होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की एकता, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्वों को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया गया।


समारोह में शाखा के आरंभिक काल से अब तक के सभी शाखा सलाहकार, पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षाएं, शाखा मंत्री, वरिष्ठ सदस्याएं तथा वर्तमान सलाहकारगण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंच के संकल्प “एक मंच, एक लक्ष्य | सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र” को आत्मसात करते हुए संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह का संचालन पूनम पांडिया ने किया। शाखा अध्यक्षा मधु जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर वरिष्ठजनों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का है।


समारोह के दौरान समाज एवं शाखा के निर्माण, विकास एवं सुदृढ़ीकरण में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु संस्थापक अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल, संस्थापक शाखा मंत्री बिंदिया गुप्ता सहित सभी पूर्व अध्यक्षगण, वरिष्ठ सदस्याएं एवं सलाहकारवृंद कविता जैन, राजीव जैन, विष्णु डागा, प्रमोद बगड़ा, कविंद्र जैन तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण बाहेती को पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर प्रदेश से शाखा को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने वाले लक्ष्मी अग्रवाल, राजीव जैन एवं पूनम पांडिया को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह में वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मंच के सेवा कार्यों की सराहना की तथा युवा सदस्याओं को संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


अंत में शाखा मंत्री सरिता तायल ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं सदस्याओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्याओं ने स्थापना दिवस की खुशियाँ मनाते हुए जलपान का आनंद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```