लायंस क्लब सीकर ने ट्रैक्टर्स के लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर ने ट्रैक्टर्स के लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर


लायंस क्लब के सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि लायंस क्लब सीकर द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान तहत आज झुंझुनू जयपुर बायपास महादेव सिंह चौराहा पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर रेडियम शीट लगा गई बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री के के अग्रवाल द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारे इन छोटे छोटे प्रयासों से हम बड़ी बड़ी  दुर्घटनाएं रोक सकते है।

प्रोजेक्ट पर्सन लायन आरिफ खान ने कहा कि कोहरे के कारण एक्सीडेंट होते है और जान माल का नुकसान होता है। अगर वाहन के इस प्रकार के रेडियम शीट लगाए रखते है तो दुर्घटना  से बचाव  होता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, वरिष्ठ लायन अशोक शर्मा, लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन गणेश अग्रवाल, लायन सुनील जांगिड़, लायन अंकुर बहड़ उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ने श्री केके अग्रवाल SE बिजली विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें