आइये धन्यवाद करें माता पिता का कार्यक्रम नगांव मे संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आइये धन्यवाद करें माता पिता का कार्यक्रम नगांव मे संपन्न


पूजा माहेश्वरी, नगांव

मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा द्वारा “ आइए, धन्यवाद करें माता-पिता का”  कार्यक्रम का सफल आयोजन  जिला पुस्तकालय प्रेक्षागृह नागांव में किया गया । यह कार्यक्रम माणिक चंद एंड संस ज्वेल्स के सहयोग से संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इसके पश्चात कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर, को-स्पॉन्सर एवं मुख्य वक्ता का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया । इस गरिमामय अवसर पर मंच पर निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही ,जिन्मे प्रमुख रुप से प्रांतीय उपाध्यक्ष, मंडल-ई  अमित  चांडक प्रांतीय उप सचिव, मंडल-ई मारुत करवा , पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, मंडल ई बिष्णु कांत डागा, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, मुख्यालय  राजीव जैन , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, टीम समृद्धि श्रीमती मंजू  चांडक थी  । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाइफ एंव  बिजनेस कोच भाविन जे. शाह (सूरत) ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से माता-पिता के प्रति कृतज्ञता, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों पर अत्यंत प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए  ।  इससे पहले मुख्य वक्ता भाविन  जे. शाह का दुपट्टा ,प्रतीक चिन्ह व जापी पहनाकर अभिनंदन किया गया  । इस अवसर पर समृद्धि शाखा की अध्यक्ष निमिषा अग्रवाल, सचिव स्वेता ढाढरिया व कोषाध्यक्ष मुस्कान जाजोदिया मंच पर उपस्थित थी ।कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन  युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी ने अत्यंत आत्मविश्वास, सहजता और प्रभावशाली ढंग से किया । उक्त कार्यक्रम में लगभग 300 से भी ज्यादा लोगो की उपस्थिति रही । जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं भावनात्मक रूप से सार्थक सिद्ध हुआ । उपस्थित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कार्यक्रम की सफलता को और भी सुदृढ़ किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें