समाज गौरव राजस्थान फाऊंडेशन के पूर्वोत्तर अध्यक्ष रतन शर्मा का जन्म दिवस बना एक मिशाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समाज गौरव राजस्थान फाऊंडेशन के पूर्वोत्तर अध्यक्ष रतन शर्मा का जन्म दिवस बना एक मिशाल


गुवाहाटी: समाज केसरी, विप्र गौरव, सर्वहितैषी रतन शर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह ने समाजिक चेतना, सम्मान और आत्मीयता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।


यह आयोजन केवल एक जन्मोत्सव न होकर समाज के प्रति समर्पण, सेवा और संस्कारों की सार्वजनिक अभिव्यक्ति बन गया। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया। उनका सान्निध्य समाज के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहा।


इस अवसर पर वृहत्तर मारवाड़ी समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवावर्ग तथा माताओं-बहनों की उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को पारिवारिक एवं आत्मीय स्वरूप प्रदान किया। मंच से लेकर श्रोतागण तक हर ओर सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।


कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार अपार, असीम और स्वतःस्फूर्त स्नेह-वर्षा समाज की ओर से आदरणीय श्री रतन शर्मा के प्रति व्यक्त हुई, वह दृश्य पूर्वोत्तर भारत में विरल ही नहीं, अपितु अद्वितीय कहा जा सकता है। यह स्नेह केवल व्यक्तित्व के प्रति नहीं, बल्कि उनके द्वारा समाज के लिए किए गए निष्कलंक सेवा कार्यों, सहयोगात्मक दृष्टि और समर्पण का जीवंत प्रमाण था।


अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह समारोह समाज को जोड़ने, प्रेरित करने और भावी पीढ़ी को सेवा, संस्कार एवं संगठन के मार्ग पर अग्रसर करने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर अष्ट लक्ष्मी विप्र फाउंडेशन पूर्वोत्तर, विप फाउंडेशन पूर्वोत्तर के साथ गुवाहाटी शाखा और महिला प्रकोष्ठ, विप्र युवा असम, पारीक सभा, खांडल विप्र परिषद, दधीच परिषद, पूर्वांचल जाट समाज, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा, अग्रवाल महिला समिति गुवाहाटी शाखा, गौड महिला समिति, सालासर मित्र मंडल, सुजानगढ़ नागरिक परिषद, वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर रवि राजकुमार शर्मा कौशिक,दीप लहकर, लोक गायक बद्री व्यास, उद्योगपति प्रदीप भड़ेच, नारायण नारूका, शिव भगवान पारीक के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें