बंगाईगांव: मारवाड़ी प्रीमियम लीग का भव्यता के साथ समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव: मारवाड़ी प्रीमियम लीग का भव्यता के साथ समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित


बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच, बंगाईगांव शाखा के द्वारा आयोजित 4 दिवसीय MPL-Season-14 (मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन -14) एवं पहले डे एंड नाइट प्रीमियर लीग का भव्य पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह 26 जनवरी को बिरझोरा हायर सेकेंडरी स्कूल के विशाल ऐतिहासिक मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट व्यक्तियों के साथ मंच के पूर्व अध्यक्ष, सलाहकार सदस्यों तथा बड़ी संख्या में पुरुष, बच्चों एवं महिलाओं के रूप में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। उपस्थित समाज के विशिष्ट व्यक्ति, युवा मंच के पूर्व अध्यक्षों अखय चन्द बैद, कमल शर्मा, रामवतार पारिक तथा सलाहकारों को फुलोम गमोछा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस खेल में विशेष सक्रियता से साथ साथ देने के लिए मंच के पूर्व अध्यक्ष निर्मल बैद तथा सरजीत सिंह भारी को साफा वह फुलोम गमोछा से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।









महेश कुमार अग्रवाल द्वारा सफलता से संचालित क्रिकेट के इस महाकुंभ के पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाला ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल की भावना से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए आभार प्रकट किया। इसके पश्चात सभी 6 टीमों प्राइम टाइटंस (प्रायोजक-दीपक सुरेका, विवेक अग्रवाल), सुपर सिक्सर्स (प्रायोजक-पवन पारख), रॉयल स्ट्राइर्कस (प्रायोजक-विकास शर्मा), एम आर राइडर्स (प्रायोजक-रोहित जैन, मनीष जैन), बॉल बर्नर्स (प्रायोजक-पीयूष सुराणा), श्रीद्धी शक्ति पलटन (प्रायोजक-राजीव अग्रवाल) के प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह तथा फूलोम गमोछा से सम्मानित किया गया। खचाखच दर्शकों से भरे मैदान में फाइनल का रोमांचक मुकाबला सुपर सिक्सर्स तथा प्राइम टाइटंस टिमों के बीच खेला गया जिसमें प्राइम टाइटंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और चैम्पियंस ट्रॉफी के हकदार बने तथा सुपर सिक्सर्स टीम उपविजेता रही।। सभी लीग मैचों के मेन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा ऋतिक सुरेका (सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक), एमआर राइडर्स (सर्वश्रेष्ठ खेल भावना पुरस्कार), रवि जोशी (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा मेन ऑफ द सीरीज), प्रतीक लुनावत (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम प्राइम टाइटंस को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान करने के साथ साथ पूरा मैदान आतिशबाजी एवं रोशनी से जगमगा उठा। विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल तथा उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल देकर नवाजा गया।

 

दूसरी ओर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच के संचालन में जिला आयुक्त 11 तथा बंगाईगांव जिला क्रिकेट संघ 11( बीडीएसए) के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें बीडीएसए की टीम विजयी घोषित हुई तथा मैन ऑफ द मैच, विजेता एंव उपविजेता टीम को मारवाड़ युवा मंच की तरफ से टॉफी प्रदान की गई और सभी खिलाड़ियों को जिला खेल प्रशासन की तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण सत्र में एसडीओ सदर देबासिस बोरा ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच को धन्यवाद देते हुए इस खेल को अभी तक के अपने कार्यकाल का सर्वश्रृष्ट आयोजन बताया। इस चार दिवसीय संपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट को सफलता के शिखर पर पहुँचाने में खेल संयोजक जयदेव भाटी, आशिष शर्मा तथा अमित पंचारिया की कड़ी मेहनत के साथ मंच के वरिष्ठ सदस्य निर्मल बैद, सरजीत सिंह भारी, धीरज शर्मा, संजीव शर्मा, पीयूष सुराणा, मनीष लखोटिया, विजित शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, संयम अग्रवाल, रोहित बंसल के साथ मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। संचालक महेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रायोजकों तथा खिलाड़ियों को पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में सभी ने मारवाड़ी युवा मंच की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं कहा कि संपूर्ण समाज को लेकर ऐसे खेलो के आयोजनों से समाज में एकता, समरसता, भाईचारा एवं प्रेम बढ़ता है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक स्तर पर खेलकूद आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। मंच के सचिव धीरज शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों, प्रायोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```