गुवाहाटी. राजस्थान के पचार गांव के गुवाहाटी प्रवासियों की संस्था पचार समाज ने छत्रीबाडी स्थित आर आर कंपलेक्स में पचार निवासी सुशील कुमार संगीता देवी गंगवाल ने पूर्वांचल की धर्म नगरी जागीरोड में दिगंबर जैन मुनि श्री 108 अरिजीत सागर जी महाराज के सानिध्य में चतुर्दिवसीय जिन बिम्ब लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जो 8 फरवरी से 11 फरवरी तक हो रहा है उसमें पंचकल्याणक के सौभाग्यशाली भगवान के माता-पिता तथा वेदी के प्रदाता बनने का सौभाग्य हासिल किया है अतः पचार युवा मंच अंतर्गत पचार समाज गुवाहाटी ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन एवं गोद भराई का कार्यक्रम किया। सर्वप्रथम मंगलाचरण हिमांशी गंगवाल ने किया। उसके बाद णमोकार मंत्र ममता छाबड़ा, प्रियंका गंगवाल, चेरी सेठी के द्वारा किया गया, उसके बाद पचार युवा मंच के अध्यक्ष जितेंद्र गंगवाल ने कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दी। कार्यक्रम में मोहन गंगवाल, नीरू अजमेरा, ताराचंद ठोलिया ने भगवान के माता-पिता को शुभकामनाएं दी। विजय कुमार गंगवाल ने उनको प्रशस्ति पत्र पढने के बाद सोनू काला मंत्री, सुमित,जितेश, विप्लव सौरभ, सुधीर व युवा मंच की टीम ने उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मंच का संचालन जितेंद्र गंगवाल ने किया। टीकम , विनय, मुकेश, दीपा ,मोनिका, सभी महिलाओं पुरुषों ने सामूहिक रूप से गोद भराई का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान रहा।
!->
पचार समाज की युवा इकाई पचार युवा मंच ने सुशील संगीता गंगवाल का अभिनंदन किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें