निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 115 मरीजों की हुई जांच और 52 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 115 मरीजों की हुई जांच और 52 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन



लायंस क्लब सीकर अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा ने बताया कि श्री कल्याण आरोग्य सदन, सांवली में लायंस क्लब सीकर द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में प्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक श्री अविनाश पुरोहित एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र जांच शिविर में 115 मरीजों की नेत्र जांच की गई तदोपरांत 52 पात्र मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। क्लब सहसचिव लायन मो. सलीम ने बताया कि स्व.श्री प्रहलाद राय अग्रवाल (फागलवा वाले) की स्मृति में आयोजित इस शिविर प्रात: 9.00 बजे प्रारंभ हो गया था। प्रतिमाह लगने वाले इस शिविर में सीकर शहर के अलावा आस पास क्षेत्रों से काफी संख्या में रोगी आते है। और इसका लाभ लेते है। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन विश्व नाथ अग्रवाल सहित कल्याण आरोग्य सदन के मंत्री कांता प्रसाद मोर, वरिष्ठ लायन एवं चिकित्सक जे पी गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, प्रहलाद राय टांक, हरि प्रसाद मोदी, पवन सराफ, विनोद अग्रवाल, सुगनचंद कुमावत, इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें