रोहा को भी सिटि बस सेवा से जौडने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोहा को भी सिटि बस सेवा से जौडने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त



सोयल खेतान, रोहा


रोहा को भी सिटि बस सेवा से जोडने के लिए दल संगठनों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जनता के सुविधा हेतु नगांव मैं आज उद्घाटन हुई सिटि बस सेवा परंतु सिटि बस सेवा रोहा को नही जौडने पर दल संगठन और शिक्षाविद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे नगांव जिला आयुक्त से रोहा को भी सिटि बस सेवा से जौडने का आग्रह किया है। शिक्षावीद जतींद्र कुमार पारै, रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के सचिव रातुल राजवंशी, नगांव जिला अजायुछाप के संयुक्त सचिव निलोत्पल हाजरिका ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे कहा की जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के ईस पदक्षेप की हम प्रशंसा करते है परंतु रोहा को सिटि बस सेवा से नही जौडा गया। ईसलिए नगांव जिला आयुक्त देवाशिष शर्मा और परिवहन विभाग से रोहा को भी सिटि बस सेवा से जौडने का आग्रह करते हुवे कहा की इससे रोहा के विभिन्न प्रांतों से दैनिक नगांव जाने वाले विद्यार्थी, व्यवसायी और विभिन्न कार्यों के लिए नगांव आवाजाही करने वाली जनता काफी उपकृत होगी। साथ ही कहा की नगांव से पुरानीगुदाम, कामपुर, बेबेजीया, कोठियातुली, बरघाट, रुपही, धिंग और डिमौ चारिआली तक सिटि बस सेवा जौडी गयी है और डिमौ चारिआली रोहा के समीप ही है इसलिए सिटि बस रोहा टाउन तक आने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें